संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली NDA और CDS की परीक्षा के लिये कल से अधिसूचना जारी हो जायेगी, वहीं अधिसूचना जारी होने के साथ ही UPSC NDA और UPSC CDS की परीक्षा के लिये आवेदन प्रक्रिया भी प्रारंभ हो जायेगी। UPSC के अनुसार इन परीक्षाओं के लिये आवेदन की आखिरी तारीख 14 जून रखी है, साथ ही दोनों की परीक्षाओं का आयोजन भी एक ही तारीख यानी 4 सितंबर को किया जायेगा।
जानकारी के अनुसार NDA और CDS परीक्षा की अधिसूचना इसकी ऑफिसियल साइट UPSC. GOV. IN पर जारी की जायेगी, जिसको उम्मीदवार कल से देख सकेगें।
ऐसे होगा आवेदन-
NDA और CDS की परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिये उम्मीदवारों upsconline.nic.in पर जाना होगा, इसके साथ ही अपनी जानकारी देकर इसके पहले पड़ाव को पार करना होगा। बता दें कि सबसे इसमें उम्मीदवार अपना पंजीकरण करेंगे, ठीक इसके बाद वह पंजीकरण व पासवर्ड के माध्यम से फॉर्म के अगले पड़ाव में पहुँचेंगे। वहीं कल जारी अधिसूचना में उम्मीदवारों को इसके मापदंडों के बारें में जानकारी दी जायेगी, जहाँ से वह विस्तृत जानकारी लेकर इसके लिये आवेदन करेंगे।
वहीं पिछले साल के पैटर्न के बारें में बात करें तो उम्मीदवारों को NDA की परीक्षा में सम्मलित होने के लिये किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी स्ट्रीम में 10+2 पास होना जरूरी था। वहीं एयरफोर्स और नेवल विंग के लिये 12 वीं में फिजिक्स और मैथ विषय होने अनिवार्य थे। इसी तरह CDS के लिये किसी भी विश्विद्यालय और उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक अनिवार्य था।
