Apple का iOS 14.5 अपडेट हुआ रिलीज, बिना फेस मास्क उतारे आईफोन को कर सकेंगे अनलॉक

टेक्नोलॉजीApple का iOS 14.5 अपडेट हुआ रिलीज, बिना फेस मास्क उतारे आईफोन...

Date:


Apple का iOS 14.5 अपडेट हुआ रिलीज, बिना फेस मास्क उतारे आईफोन को कर सकेंगे अनलॉक

टेक डेस्क। Apple ने आईफोन यूजर्स के लिए iOS 14.5 का अपडेट रिलीज किया, इस अपडेट में यूजर्स बिना मास्क उतारे आईफोन को अनलॉक कर सकेंगे | हालांकि, आपको आईफोन अनलॉक करने के लिए ऐप्पल की वॉच की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा इस अपडेट में आपको स्कीन टोन, नई इमोजी और विभिन्न सिरी वॉयस के फीचर्स मिलेंगे | 

आप जान ले की iOS 14.5 में सिरी डिफॉल्ट वॉयस में उपलब्ध होगा, इसमें आपको अलग-अलग सिरी की वॉयस का विकल्प मिलेगा, जिसको यूजर्स अपने हिसाब से देखेंगे | आप सिरी के जरिए मल्टीपल कॉल भी कर सकेंगे। 

कंपनी ने कहा है की सिरी यूजर्स को एयरपॉड्स और हेडफोन के जरिए इनकमिंग कॉल-मैसेज की जानकारी देगी। और अगर कभी यूजर किसी मुश्किल में फसा हो तो ये अपने आप आपातकालीन नंबर पर कॉल कर देगी।       

ऐप्पल का कहना ये भी है की ऐप ट्रैकिंग ट्रांसपेरेंसी डेटा ट्रैक करने से पहले वो यूजर्स की अनुमति लेगा। यहां तक की यूजर्स सेटिंग में जाकर भी देख सकेंगे कि कितने मोबाइल ऐप ने डेटा ट्रैक करने के लिए यूजर से अनुमति ली है। 

Read also: नकली डेटा से कोविड मौतों का आंकड़ा छुपा रही है योगी सरकार: अखिलेश यादव का आरोप

iOS 14.5 अपडेट में यूजर को कपल किसिंग और हार्ट जैसी इमोजी दी गई हैं। और सबसे मज़ेदार बात ये है की यूजर्स स्कीन टोन चुनकर इस इमोजी को तैयार कर सकेंगे और अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते है | 

कंपनी ने ये भी कहा की यूजर्स को फाइंड माय ऐप में ऐयरटैग का सपोर्ट मिलेगा, इससे यूजर्स ऐप में वॉलेट और बैकपैक जैसी चीजों को खोज सकेंगे। आईफोन 12 के सभी मॉडल में 5G कनेक्टिविटी में सुधारा भी किया गया है, और साथ में स्मार्ट डेटा मोड को अपग्रेड किया गया है। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related