Apple का नया iOS 17 Update देगा आपके मूड की जानकारी!

टेक्नोलॉजीApple का नया iOS 17 Update देगा आपके मूड की जानकारी!

Date:

टेक डेस्क। Apple इस साल का सबसे बड़ा इवेंट Apple Worldwide Developers Conference 2023 5-9 जून को होने वाला है। इस इवेंट में कंपनी नए प्रोडक्ट्स को लेकर जानकारी दे सकती है। साथ ही नए आईओएस अपडेट को भी रोलआउट कर सकती है , ये अपडेट कई मायनों में बेहतर माना जा रहा है।

पिछले दिनों खबरें की माने तो iOS 17 Update में ऐप साइडलोडिंग फीचर से लेकर सिरी के लोकेशन फीचर को जोड़ा जा सकता है। अब खबर है की इस अपडेट में मूड ट्रैकर फीचर पेश किया जा सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, हेल्थ ऐप में इमोशन और विजन कंडीशन को मैनेज करने का ऑप्शन मिलेगा। मूड ट्रैकर पूछे गए कुछ सवालों और उनके जवाब पर मूड की जानकारी देगा। बता दे, ये भी उम्मीद है की ये अपडेट आईपैड में भी मिल सकता है।

इस नए फीचर की मदद से यूजर अपनी हेल्थ पर ध्यान दे सकेंगे और अपने आप को अच्छे से मैनेज कर पाएंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related