कई नए अपडेट के साथ आएगा Apple का नया iOS, जाने पूरी डिटेल्स!

टेक्नोलॉजीकई नए अपडेट के साथ आएगा Apple का नया iOS, जाने पूरी...

Date:

टेक डेस्क। Apple के iPhone, iPad और दूसरे डिवाइस को इस्तेमाल करने वाले भारत में लाखों यूजर्स है। इसीलिए Apple समय समय पर नए अपडेट लेकर आता है। जैसी की कहा जा रहा है की जल्द ही Apple नया अपडेट ला सकता है, जिसे iOS 17 नाम दिया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple ऐसे सॉफ्टवेयर अपडेट और फीचर्स अपग्रेड करने वाला है जो की आईफोन यूजर्स के लिए बहतरीन साबित होगा। iOS 17 अपडेट में कई सुधार और ट्यून-अप के अलावा कई नई सुविधाएं शामिल होगी। साथ ही इसमें कई अपडेट ऐसे हो सकते है, जिसे यूजर्स काफी समय से चाहते है।

टिपस्टर मार्क गुरमैन ने कहा है की Apple ने शुरुआत में ही iOS 17 पर काम करना शुरू कर दिया था, इसका उद्देश्य बग को ठीक और परफॉर्मेंस में सुधार करना था।

गुरमैन का ये भी कहना है की iOS 17 में कई विशेषताएं हो सकती हैं, जिसके लिए यूजर ने अनुरोध किया था। बता दे, इस नयी अपडेट को डॉन कोडनेम दिया गया है।

कहा जा रहा है की Apple iOS 17 को वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) 2023 में प्रदर्शित कर सकता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related