पेटेंट उल्लंघन मामले में Apple दोषी, चुकाना होंगे 2200 करोड़

बिज़नेसपेटेंट उल्लंघन मामले में Apple दोषी, चुकाना होंगे 2200 करोड़

Date:


पेटेंट उल्लंघन मामले में Apple दोषी, चुकाना होंगे 2200 करोड़

आईफोन बनाने वाली दिग्गज कंपनी Apple को एक तकनीक के पेटेंट उल्लंघन मामले का दोषी पाया गया है. अमेरिका के मार्शल, टेक्सास में एक फेडरल जूरी ने एप्पल से पर्सनलाइज्ड मीडिया कम्युनिकेशंस (PMC) को 30.85 करोड़ डॉलर (2234.84 करोड़ रुपये) चुकाने का निर्देश दिया है. यह फैसला डिजिटल राइट्स मैनेजमेंट के पेटेंट उल्लंघन मामले को लेकर सुनाया गया है. पीएमसी ने आरोप लगाया था कि एप्पल ने FairPlay समेत उसके तकनीकी पेटेंट का उल्लंघन किया है. इसका इस्तेमाल एप्पल iTunes, App Store और एप्पल म्यूजिक एप्लीकेशंस से एन्क्रिप्टेड कंटेट के डिस्ट्रिब्यूशन के लिए करती है. वहीं दूसरी एप्पल ने फैसले पर निराशा जताते हुए कहा कि इस प्रकार के मामले से उपभोक्ताओं का ही नुकसान होता है.

एप्पल ने जूरी के इस फैसले पर निराशा जताई है और कहा कि वह इसके खिलाफ अपील करेगी. कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि इस प्रकार के मामले में ऐसी कंपनियां होती हैं जो कोई प्रॉडक्ट न तो बनाती हैं और न उनकी बिक्री करती हैं, वे सिर्फ इनोवेशन को खत्म करती है. एप्पल के मुताबिक इससे अंततः नुकसान उपभोक्ताओं का होता है. यह याचिका मूल रूप से करीब 6 साल पहले 2015 में दायर की गई थी लेकिन एप्पल ने पेटेंट ट्रॉयल एंड अपील बोर्ड में पेटेंट की वैधता को चुनौती दी थी. इस पर बोर्ड ने फैसला दिया था कि कुछ पेटेंट दावे वैलिड नहीं हैं हालांकि पिछले साल 2020 में एक अमेरिकी अपील्स कोर्ट ने इस फैसले को पलट दिया जिससे ट्रायल फिर शुरू हो गया.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...