लाइफस्टाइल डेस्क। Apple Face Mask DIY – सेब फायदेमंद फलों में से एक है, इसमें कई पोषक तत्व और औषधीय गुण होते है जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होते है। ये त्वचा की सूजन को कम करता है और साथ ही ये कील- मुंहासे दूर करने में भी कारगर है। इसमें कई एंटी माइक्रोबियल गुण त्वचा को बैक्टीरियल संक्रमण से बचते है। तो चलिए फिर जानते है एपल से कैसे मास्क तैयार किया जाए।
Read also: Excessive Sweating Remedies: ज्यादा पसीना निकलने की है समस्या, तो आजमाएं ये उपाय!
एपल- शहद फेस पैक
आधा सेब, एक टेबलस्पून शहद ले फिर सेब के बीज निकालकर मिक्स में पीस लें, अब इसमें शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं और इसे 20 मिनट लगा कर रखे और फिर धो लें। इस पैक को हफ्ते में दो बार लगाएं।
एपल- दूध फेस पैक
आधा सेब बीज निकला हुआ, 1 टेबलस्पून ओटमील पाउडर और 1 टेबलस्पून दूध, फिर सेब को मिक्सी में पीसकर इसमें ओटमील पाउडर और दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इस पैक में हफ्ते में एक बार लागए।
एपल- केला फेस पैक
आधा सेब बीज निकला हुआ, आधा केला छिला हुआ, और एक टीस्पून गुलाबजल, फिर सेब और केले को मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना ले। फिर गुलाबजल मिलाकर चेहरे- गर्दन पर लगाएं, इसको 20-25 मिनट लगा कर रखे और फिर पानी से धो लें। इसको नियमित रूप लगाने से त्वचा दमक उठेगी।
Read also: Healthly Desi Drinks: ये 2 देसी ड्रिंक्स रखेगी गर्मियों में शरीर को हेल्दी!
सेब- पपीता- शहद फेस पैक
4 फांक सेब, 4 फांक पपीता और एक टेबलस्पून शहद, अब सेब और पपीते को छीलकर बीज निकल के मिक्सी में पीस लें। फिर पेस्ट में शहद मिलाकर चेहरे- गर्दन पर लागए और 15-20 मिनट रुके फिर धो ले।
