Site icon Buziness Bytes Hindi

Gujarat Chunavi Dangal : राघव चड्ढा बने सह-प्रभारी

अब धीरे धीरे लगभग ये तय होता जा रहा है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की ओर राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ही सीएम चेहरा होंगे. दरअसल आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को गुजरात विधानसभा चुनावों का सह-प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति ने उनके सीएम उम्मीदवार बनने की सरगोशियों को हवा दी है. 

पार्टी की तरफ से गुजरात के लिए ये नई जिम्मेदारी के मिलने पर राघव चड्ढा ने इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए पार्टी और उसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को आभार व्यक्त किया।  राघव चड्ढा ने वादा किया कि इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए वो अपनी जान कुर्बान कर देंगे। उन्होंने आगे लिखा कि गुजरात के लोग बदलाव चाहते हैं, गुजरात को अरविन्द केजरीवाल की जरूरत है। बता दें कि राघव चड्ढा को पंजाब और दिल्ली में आम आदमी पार्टी को जीत दिलाने के लिए प्रमुख माना जाता है. 

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने 2017 के विधानसभा चुनाव से गुजरात में अपनी राजनीतिक पहचान बनाने की कोशिश की थी, जिसमें उसे नाकामी का मुंह देखना पड़ा थावह एक भी सीट नहीं जीत पायी थी। लेकिन 2021 में सूरत नगर निगम के चुनावों में मिली कामयाबी से आम आदमी पार्टी का उत्साह बढ़ा , क्योंकि उसने वहां कांग्रेस की पोजीशन हासिल कर ली थी. उसी कामयाबी से हौसला मिलते ही इस विधानसभा चुनावों में पूरे दमखम से मैदान में उतरने का फैसला किया। उनका मकसद सूरत की तरह पूरे गुजरात में कांग्रेस पार्टी की जगह लेने की है.

Exit mobile version