Site icon Buziness Bytes Hindi

Apology: साड़ी वाले बयान पर रामदेव ने मांगी माफ़ी

ramdev

योग गुरु बाबा रामदेव ने ठाणे में एक योग शिविर के दौरान महिलाओं पर किये गए अपने आपत्तिजनक बयान पर माफ़ी मांग ली है. रामदेव की तरफ से महाराष्ट्र महिला आयोग की प्रमुख रूपाली चाकणकर को लिखे पत्र में उन्होंने लिखा है कि मेरा महिलाओं को अपमानित करने का कोई इरादा नहीं था, मेरी बात से जो लोग भी आहत हुए हैं उनसे मैं क्षमा याचना करता हूँ.

महिला आयोग ने लगाई थी लताड़

बता दें कि बाबा रामदेव ने महिलाओं के पहनावे पर कहा था कि जो महिलाऐं साड़ी पहनती है वो अच्छी लगती हैं, जो शलवार सूट पहनती हैं वो अच्छी लगती हैं और जो मेरी तरह कुछ भी नहीं पहनती वो भी अच्छी लग सकती हैं. रामदेव के इस बयान पर पूरे देश में बवाल मच गया. महिला आयोग ने भरपूर निंदा की, महाराष्ट्र महिला आयोग ने तो नोटिस भी भेजा और दो दिनों में जवाब देने को कहा, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने रामदेव से देश की महिलाओं से माफ़ी मांगने को कहा, TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने भी जमकर लताड़ लगाईं और रामलीला मैदान की वो घटना याद दिलाई जब रामदेव शलवार सूट पहनकर भागे थे.

गलत नहीं था इरादा

महाराष्ट्र महिला आयोग की प्रमुख रूपाली चाकणकर को भेजे अपने स्पष्टीकरण बाबा रामदेव की तरफ से कहा गया है कि उन्होंने हमेशा महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम किया है, केंद्र सरकार की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को हमेशा प्रोत्साहित किया है। मेरा महिलाओं का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था, सोशल मीडिया पर मेरे पूरे सम्बोधन का मात्र एक अंश गलत इरादे से चलाया जा रहा है, फिर भी अगर किसी को मेरी बातों से ठेस पहुंची हो तो मुझे गहरा खेद है और मैं उनसे बिना शर्त माफी मांगता हूं।

Exit mobile version