Site icon Buziness Bytes Hindi

अपना दल ने बुधवार को दो प्रत्याशियों को मैदान में उतारा, अब तक 17 लोगों का टिकट जारी किया गया


अपना दल ने बुधवार को दो प्रत्याशियों को मैदान में उतारा, अब तक 17 लोगों का टिकट जारी किया गया

लखनऊ : अपना दल (एस) ने बुधवार को दो प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। वाराणसी की रोहनिया सीट से डॉ सुनील पटेल को अपना दल (एस) ने उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की तरफ से अब तक 17 लोगों को उम्मीदावार बनाया गया है। इसमें से ज्यादातर सीट पूर्वी उत्तर प्रदेश की है।

Read also: यूपी का चुनावी घमासान : एसबीएसपी, अपना दल (के) प्रमुख वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे

जिन दो लोगों को उम्मीदवार बनाया गया है उसमें डॉ. सुनील पटेल पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। वहीं जौनपुर की मडियाहू सीट से अपना दल (एस) ने डॉ आरके पटेल को उम्मीदवार बनाया है। 2017 के विधानसभा चुनावों में अपना दल एस का प्रत्याशी वाराणसी की सेवापुरी सीट से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। अपना दल (एस) के प्रवक्ता राजेश पटेल ने बताया कि अब तक पार्टी 17 प्रत्याशियों को घोषित कर चुकी है। कायमगंज सीट से डॉ. सुरभि, घाटमपुर से सरोज कुरील, मऊरानीपुर से डॉ. रश्मि आर्या, बिंदकी से जय कुमार सिंह जैकी, बछरावां से लक्ष्मीकांत रावत, नानपारा से रामनिवास वर्मा, शोहरतगढ़ से विनय वर्मा, सोरांव से डॉ. जमुना प्रसाद सरोज, प्रतापपुर से राकेशधर त्रिपाठी को टिकट दिया गया है। वहीं बारा से डॉ. वाचस्पति, मानिकपुर से अविनाश चंद्र, छानबे से राहुल प्रकाश कोल, चायल से नागेंद्र प्रसाद पटेल, विश्वनाथगंज से जीतलाल पटेल और स्वार से हैदर अली खान को प्रत्याशी बनाया गया है।

Exit mobile version