जैसा नाम वैसा ही काम………………………..

एजुकेशनजैसा नाम वैसा ही काम………………………..

Date:


जैसा नाम वैसा ही काम………………………..

अपराजिता ने टॉप किया ग्रेटर नोएडा

98.8 प्रतिशत अंको के साथ रही शीर्ष पर

ग्रेटर नोएडा : व्यवसायी पिता अजय शर्मा और एक कंपनी में एचआर के पद पर कार्यरत माता आशिमा शर्मा की बेटी अपराजिता शर्मा ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड 12वीं परीक्षा में अपने नाम की तरह ही परिणाम हासिल करते हुए पूरे ग्रेटर नोएडा में टॉप किया है। अब वह साइकोलॉजी में पीएचडी कर मनोवैज्ञानिक बनना चाहती है।

गौरतलब है कि सोमवार को सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया था। जिसमें डीपीएस ग्रेटर नोएडा की छात्रा अपराजिता ने मानविकी में 98.8 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेटर नोएडा में टॉप किया है। अपराजिता भविष्य में साइकोलॉजी में पीएचडी कर मनोवैज्ञानिक बनना चाहती हैं। वह कहती हैं कि इस बार सोचा था कि 12वीं में अच्छे नंबर आएंगे। लेकिन ग्रेटर नोएडा में टॉप करेंगी यह नहीं सोचा था। अपराजिता शर्मा के पिता अजय शर्मा व्यवसायी हैं और मां आशिमा शर्मा एक कंपनी में एचआर मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं। अपराजिता के सफलता हासिल करने के बाद उसके स्कूल और शिक्षकों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की है,वहीं दूसरी तरफ शुभकामनाएं देने वालो का सिलसिला लगातार चल रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related