अनुराग कश्यप की बिंदास बेटी ने बताया, कैसे निपटी हैं ट्रोलिंग

बॉलीवुडअनुराग कश्यप की बिंदास बेटी ने बताया, कैसे निपटी हैं ट्रोलिंग

Date:


अनुराग कश्यप की बिंदास बेटी ने बताया, कैसे निपटी हैं ट्रोलिंग

सोशल मीडिया ट्रोल का भले कोई चेहरा नहीं होता, लेकिन वह भी आपके दिलोदिमाग पर कभी कभी ऐसी छाप छोड़ देते हैं, जो आपको लंबे समय तक परेशान करती है। हाल ही में अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने खुलासा किया कि इंस्टाग्राम पर बोल्ड तस्वीरें शेयर करने के बाद उन्हें भद्दे कमेंट्स का सामना करना पड़ा। यहां तक कि कुछ ट्रोलर्स ने जान से मारने की भी धमकी दी थी।

आलिया कश्यप ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने इस बारे में बात की और बताया कि वह ट्रोलिंग से कैसे निपटती हैं।

आलिया ने वीडियो में कहा, “सोशल मीडिया के नेगेटिविटी के साथ मुझे जूझना पड़ा है। मैं इसे समझती हूं। मैं बहुत ही भावुक व्यक्ति हूं। छोटी सी भी नफरत मुझे परेशान करती है लेकिन पता नहीं क्यों मैं बहुत संवेदनशील हूं और मैं बहुत ही छोटी-छोटी बातों पर रो देती हूं।”

उन्होंने आगे कहा, “जब मैंने बिकिनी में फोटो शेयर की थी तो लोगों ने मुझे कहा कि मुझे शर्मिंदा होना चाहिए कि मैं भारतीय हूं और मैं इस तरह की फोटो शेयर कर रही हूं। लोग मुझसे कह रहे थे कि मुझे भारतीय होने पर शर्म आनी चाहिए।”

“लोग मुझे बलात्कार की धमकी दे रहे थे, मुझे वैश्या कह रहे थे, मुझसे पूछ रहे थे कि मेरी रेट क्या है, मुझपर, मेरे परिवार पर मौत का खतरा है।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...