Site icon Buziness Bytes Hindi

4 गेंदों पर 4 विकेट लेकर अनुराधा ने रचा इतिहास


4 गेंदों पर 4 विकेट लेकर अनुराधा ने रचा इतिहास

न्यूज़ डेस्क। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जर्मनी की कप्तान अनुराधा ने शुक्रवार को इतिहास रच दिया. अनुराधा ने ऑस्ट्रिया के खिलाफ हुए चौथे टी20 मैच में लगातार 4 विकेट झटके. अनुराधा ने 3 ओवर में 2 मेडन फेंके और महज 1 रन देकर 5 विकेट लिए.

15वेन ओवर में रचा कीर्तिमान
जर्मनी की कप्तान अनुराधा दाएं हाथ की मीडियम पेसर हैं और उन्होंने ऑस्ट्रिया की बल्लेबाजों को खूब परेशान किया. अनुराधा ने 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर जो स्टिग्लिट्ज, तीसरी गेंद पर टुगेस और चौथी गेंद पर अनीषा नूकाला को आउट किया. इसके बाद उन्होंने पांचवीं गेंद पर प्रिया साबू को अपना शिकार बनाया. 19वें ओवर में अनुराधा ने हरजोत धालीवाल को आउट कर अपने 5 विकेट पूरे किये.

पहली बार जमाया चौका
बता दें अनुराधा महिला टी20 इंटरनेशनल में लगातार चार विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी हैं. टी20 इंटरनेशनल में 19 महिला खिलाड़ी हैट्रिक झटक चुकी हैं लेकिन कोई खिलाड़ी लगातार चार विकेट नहीं ले पाई हैं. बता दें अनुराधा हैट्रिक झटकने वाली जर्मनी की दूसरी गेंदबाज हैं. उनसे पहले गुरुवार को एनी बेयर्सविच ने भी ऑस्ट्रिया के खिलाफ हैट्रिक झटकी थी.

137 रन से जीत जर्मनी
जर्मनी ने ऑस्ट्रिया को 137 रनों के बड़े अंतर से हराया. जर्मनी की बल्लेबाज क्रिस्टिना गॉफ ने नाबाद 101 रनों की पारी खेली. रॉनल्ड्स ने 68 रन बनाए.

Exit mobile version