Site icon Buziness Bytes Hindi

केएमसी हाॅस्पिटल का एक और वीडियो वायरल


केएमसी हाॅस्पिटल का एक और वीडियो वायरल

हॉस्पिटल प्रबंधन पर लगाये गंभीर आरोप

मेरठ। केएमसी हाॅस्पिटल मे भर्ती कोरोना मरीजों को कम मात्रा में ऑक्सीजन दिये जाने के कारण उनकी मौत होने का आरोप लगने का मामला तूल पकड़ रहा है। आज सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हुई है जिसमें तीमारदार अस्पताल प्रबंधन पर 15 मिनट पहले ऑक्सीजन खत्म होने की सूचना देने का आरोप लगा रहे है। वीडियो में लोग कहते दिख रहे हैं कि अस्पताल प्रबंधन उनको मरीज को कहीं भी ले जाने को कह रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो कब का है इस बात की तो पुष्टि नही हो सकी है। मगर केएमसी हॉस्पिटल का बताया जा रहे इस वीडियो में हंगामा करते लोग कह रहे हैं कि उन्होंने एक लाख रुपए तक दे कर अपने मरीज को भर्ती कराया था। मगर हॉस्पिटल प्रबंधन ऑक्सीजन खत्म होने की बात कर मरीज को यहाँ से ले जाने को कह रहा है। कुछ लोग यह भी कह रहे हैं की मरीज की यदि मौत हो गयी तो वो हत्या का मुकदमा दर्ज कराएंगे।

वायरल वीडियो की हकीकत क्या है ये तो जांच के बाद ही पता चलेगा मगर यह स्पष्ट है की विवादों में घिरे केएमसी हॉस्पिटल की परेशानियों अभी खत्म होने वाली नहीं हैं।

Exit mobile version