Site icon Buziness Bytes Hindi

Kashmiri Pandit Killing: एक और हत्या से कश्मीरी पंडितों में उबाल

Kashmiri Pandit

#image_title

कश्मीर में आज हुई लक्षित हत्या की कड़ी में एक और कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण भट्ट की शोपियां में आतंकियों ने हत्या कर दी. इस हत्या से पूरी घाटी के कश्मीरी पंडितों का गुस्सा एकबार फिर उबाल पर है. इस हत्या की ज़िम्मेदारी कश्मीर फ्रीडम फाइटर नाम के आतंकी संगठन ने ली है, वहीँ डीआईजी सुजीत कुमार ने कहा कि आतंकियों से इस हटाया का जल्द बदला लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस घटना में अगर सुरक्षा गार्डों या क्षेत्र के प्रभारी अधिकारी की कोई सुरक्षा चूक पाई जाती है तो उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

वहीं टारगेट कीलिंग की घटनाओं को लेकर कश्मीर के लोगों में काफी गुस्सा है इस घटना के बाद अब लोग सड़कों पर उतर आए हैं और जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीँ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पूरन कृष्ण भट्ट पर आतंकी हमले को कायराना हरकत बताया है. उन्होंने लोगों को विशवास दिलाया है कि अपराधियों और आतंकवादियों की मदद करने वालों और उन्हें उकसाने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी.

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए कई तरह के ऑपरेशन चलाये जा रहे हैं, जिसमें आये दिन मुठभेड़ों में सुरक्षा जवान आतंकियों को ढेर कर रहे हैं. सुरक्षा बलों की इसी कार्रवाई से आतंकी बौखलाए हुए है और एक के बाद एक बेक़सूर लोगों की जान ले रहे हैं . इसी कड़ी में आज पूरन कृष्ण भट्ट को निशाना बनाया गया. शोपियां के रहने वाले पूरन कृष्ण भट्ट चौधरी गुंड इलाके में अपने घर में अपने दो बच्चों, पत्नी और पिता के साथ रहते थे. पुलिस के अनुसार आतंकियों की गोली से ज़ख़्मी पूरन को शोपियां अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Exit mobile version