ममता के एक और मंत्री ने दिया इस्तीफ़ा

फीचर्डममता के एक और मंत्री ने दिया इस्तीफ़ा

Date:


ममता के एक और मंत्री ने दिया इस्तीफ़ा

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में आसन्न विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शुक्रवार को उस वक्त एक और झटका लगा जब राज्य के वनमंत्री राजीव बनर्जी ने राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। बनर्जी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर सूचित किया कि वह कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने इस्तीफा देने का कोई कारण नहीं बताया।

राज्यपाल ने स्वीकार किया इस्तीफ़ा
उन्होंने पत्र में लिखा, ‘‘पश्चिम बंगाल के लोगों की सेवा करना बड़े सम्मान की बात है। यह अवसर देने के लिए मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूं।” डोमजूड़ का प्रतिनिधित्व करने वाले बनर्जी पिछले कुछ सप्ताह से सत्तारूढ़ पार्टी के एक धड़े के खिलाफ अपनी आवाज उठा रहे थे। बनर्जी ने यह भी कहा कि इस्तीफे की एक प्रति राज्यपाल जगदीप धाखड़ को ‘आवश्यक कार्रवाई’ के लिए भेजी गई है। जो उन्होंने स्वीकार भी कर लिया है।

पार्टी की सदस्यता से नहीं दिया इस्तीफ़ा
गौरतलब है कि राजीव बनर्जी पिछली कई कैबिनेट बैठक में शामिल नहीं हुए थे, जिसके बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि वो अपना पद छोड़ सकते हैं। हालांकि, अभी उन्होंने पार्टी की सदस्यता से कोई इस्तीफा नहीं दिया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related