Site icon Buziness Bytes Hindi

एक और सरकारी हेलीकॉप्टर कम्पनी हुई प्राइवेट

बाजार:- सरकारी हेलीकॉप्टर कम्पनी पवन हंस काफी समय से घाटे में चल रही थी। जिसकी अब बिक्री हो गई है. इस कम्पनी को स्टार9 मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड ने खरीद लिया है। वही इस कम्पनी को स्टार9 मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड को सौंपने की प्रक्रिया जून तक पूरी हो जाएगी। इस बात की जानकारी कम्पनी की ओर से दी गई है।

जानकारी के लिए बता दें सरकार ने पिछले महीने पवन हंस में अपनी 211.14 करोड़ रुपये की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी को बेचने तथा प्रबंधन नियंत्रण का हस्तांतरण करने की मंजूरी दी थी। कम्पनी के बेचने के संदर्भ में आवंटन पत्र अगले हफ्ते जारी किया जाएगा। पत्र जारी होने के पश्चात खरीदार कंपनी को नियामक की आवश्यक मंजूरी लेनी होगी सूत्रों का कहना है कि यह हस्तांतरण प्रक्रिया एक से डेढ़ महीने में पूरी होगी।
सरकार ने कम्पनी का स्वामित्व उन्हें देने की बात कही थी जिसके पास 300 करोंड रुपये की सम्पत्ति होगी। वही पवन हंस के लिए बोली लगाने वाले समिति की कुल संपत्ति 691 करोड़ रुपये थी। पवन हंस में सरकार की 51 प्रतिशत तथा सार्वजानिक क्षेत्र की कंपनी ओएनजीसी की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
Exit mobile version