Site icon Buziness Bytes Hindi

Punjab की मान सरकार का एक और फैसला, पूर्व मंत्रियों, विधायकों की सुरक्षा वापस

चंडीगढ़। पंजाब की मान सरकार ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए एक झटके में पूर्व मंत्री और पूर्व विधायकों की सुरक्षा में तैनात ​सुरक्षा कर्मियों को हटा दिया है। करीब 184 ऐसे पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक हैं जिनकी सुरक्षा में पंजाब पुलिस के करीब 300 जवान लगे हुए थे। इन सभी की वीआईपी सुरक्षा खत्म कर पंजाब पुलिस ने अपने सभी 300 जवानों को वापस बुला लिया है। इससे संबंधित आदेश एडीजीपी ने सभी जिला पुलिस प्रमुखों को भेज दिए हैं।

Read also: पंजाब फतेह के बाद यूपी पर आप की नजर, बनाई ये प्लानिंग

पंजाब में आप पार्टी की सरकार बनने के बाद सुरक्षा कर्मचारियों को वापस लेने की यह दूसरी सूची जारी हुई है। जिन लोगों की सुरक्षा वापस ली है उनमें पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद भी शामिल हैं। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के परिवार की सुरक्षा में तैनात पंजाब पुलिस के जवानों को भी वापस बुला लिया है। इनके अलावा कई पूर्व चेयरमैनों की सुरक्षा भी वापस ले ली गई। इससे पहले मार्च माह में पंजाब सरकार ने वीआईपी सुरक्षा में लगे कमांडो फोर्सेस और पंजाब पुलिस के करीब 400 से अधिक जवानों को वापस बुला लिया था।

Exit mobile version