मेरठ मेडिकल कॉलेज में एक और कोरोना पेशेंट की मौत

उत्तर प्रदेशमेरठ मेडिकल कॉलेज में एक और कोरोना पेशेंट की मौत

Date:


मेरठ मेडिकल कॉलेज में एक और कोरोना पेशेंट की मौत

  • बुलंदशहर में रविवार को कोरोना संक्रमण के आठ नए मामले सामने आए

मेरठ में लाख कोशिशों के बावजूद कोरोना वायरस को पैर परासने से नहीं रोका जा पा रहा है. शनिवार को दो मौतें के बाद उनकी चिता को अग्नि नहीं मिली थी कि एक और मौत ने मेरठ के लोगों के मन में डर पैदा कर दिया. मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में रविवार को एक और मरीज की मौत हो गई. मरीज कोरोना पॉजिटिव था, उसका शव पड़ा रहने से स्टाफ भी डरा सहमा दिखा.इसी के साथ मेरठ में अब कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 14 हो गई है. मरीजों की सख्या 230 तक पहुंच गई. गौरतलब है कि मेरठ मेडिकल कॉलेज में लापरवाही के आरोप वाला एक ऑडियो वायरल हुआ था. जिसने मेडिकल कॉलेज के प्रशासन के दावों को कटघरे में खड़ा कर दिया था. वहीं बुलंदशहर में रविवार को कोरोना संक्रमण के आठ नए मामले सामने आए हैं.

सीएम ने जाना था हाल
शनिवार की देर शाम मुख्यमंत्री ने मेरठ में बढ़ती मौतों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग कर जानकारी ली थी. सीएम योगी आदित्यनाथ ने लापरवाही नहीं होने का आदेश दिया था.सीमए ने कहा था कि यदि कोई कोरोना पेशेंट के इलाज में लापरवाही करता हुआ मिला तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

झांसी में 4 नए कोरोना संक्रमित पेशेंट मिले

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ने से अफसरों के माथे पर पसीना आ रहा है. रविवार को झांसी में चार लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है.फर्रुखाबाद और उन्नाव में भी एक-एक नए मरीज मिले है.यूपी में रविवार दोपहर तक संक्रमितों की संख्या 3384 हो गई है. मेरठ में 21 नए मरीज मिले थे जिसके बाद रविवार को 4 नए हॉटस्पॉट इलाके घोषित किए गए हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...