Site icon Buziness Bytes Hindi

Jaiveer Shergill Resigns: कांग्रेस के और नेता का पार्टी से भर गया दिल, दे दिया इस्तीफ़ा

कांग्रेस पार्टी से नेताओं के इस्तीफे की खबर अब कोई हैरानी वाली बात नहीं, अब तो ये आये दिन की बात हो गयी है कि नेताओं का पार्टी से दिल भरने लगता है और वो हाथ को झटक कर अलग हो जाते हैं. आज भी कांग्रेस के एक बड़े नेता और गाँधी फैमिली के करीबी माने जाने वाले पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने चाटुकारिता का आरोप लगाते हुए पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया है. 

जयवीर शेरगिल ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी में ज़मीनी लोगों की अनदेखी और चाटुकारों को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी कुछ लोगों के स्वार्थी हितों से प्रभावित है जो चाटुकारिता में लिप्त हैं . बता दें कि जयवीर शेरगिल से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा और गुलामनबी आज़ाद ने भी अपने पदों से इस्तीफ़ा दे चुके हैं. मगर शेरगिल ने एक कदम आगे जाकर पार्टी की सदस्यता को भी त्याग दिया. 

Read also: UP Nagar Nigam Election 2022: यूपी में निकाय चुनाव 22 नवंबर से , नतीजे 1 दिसंबर को

सोनिया गाँधी को लिखे पत्र में आनंद शर्मा ने खुद को नज़रअंदाज़ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों पर होने वाली बैठकों और लिए जाने वाले फैसलों में उन्हें शामिल नहीं किया जा रहा है. बता दें कि आनंद शर्मा हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं में एक हैं. आनंद शर्मा ने अपने पत्र में स्वाभिमान को ठेस पहुंचने की बात कही थी, उन्होंने कहा था कि पार्टी की किसी भी बैठक में नहीं बुलाया गया.

Exit mobile version