Site icon Buziness Bytes Hindi

एक और बॉलीवुड स्टार कोरोना की चपेट में


एक और बॉलीवुड स्टार कोरोना की चपेट में

बॉलीवुड सुपर स्टार अक्षय कुमार भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। अभिनेता के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस उनके जल्द रिकवरी की प्रार्थना कर रहे हैं।

अक्षय कुमार ने ट्वीट किया- ‘मैं आप सभी को ये बताना चाहता हूं कि मैंने कोरोना टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सभी नियमों का पालन कर रहा हूं और खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। बीते दिनों जो लोग भी मेरे कॉन्टेक्ट में आए हो सभी से गुजारिश करता हूं कि वो अपना टेस्ट जरूर करवा लें। जल्द ही वापस लौटूंगा।’

अक्षय से पहले कई सितारे कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इन सितारों में आलिया भट्ट, आदित्य नारायण, फिल्म मेकर और प्रोड्यूसर प्रेम सोनी भी शामिल हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी मचअवेटड फिल्म ‘राम सेतु’ की शूटिंग शुरू की थी।

Exit mobile version