Site icon Buziness Bytes Hindi

भाजपा को एक ओर झटका, टिकट न मिलने पर अब लड़ेंगे निर्दलीय


भाजपा को एक ओर झटका, टिकट न मिलने पर अब लड़ेंगे निर्दलीय

देहरादून। दून जिले की कैंट विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे भाजपा नेता और रेशम फैडरेशन के पूर्व अध्यक्ष दिनेश रावत ने टिकट न मिलने पर नाराजगी व्यक्त की है. इस सीट पर भाजपा ने 8 बार के विधायक रहे हरबंश कपूर की पत्नी सविता कपूर को टिकट दिया है. इससे नाराज दिनेश रावत ने निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने का निर्णय लिया है।

Read also: भाजपा पंजाब में शहरी और अर्ध-शहरी विधानसभा सीटों में लड़ सकती है चुनाव

दिनेश रावत के अनुसार इस सीट पर पहले ही 8 बार एक ही परिवार को टिकट दिया गया. अब फिर उसी परिवार को टिकट देकर परिवारवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है. दिनेश रावत ने कहा कि वह सालों से पार्टी के लिए काम कर रहे है. केवल एक ही परिवार को टिकट देकर अन्य कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय है. उन्होंने कहा कि इस सीट पर पार्टी को अन्य कार्यकर्ताओं को मौका देना चाहिए।

Read also: उत्तराखंड कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी में 35 सीटों पर बनी आम सहमति

15 साल से कर रहे तैयारी

बता दें कि दिनेश रावत बीते 15 सालों से कैंट क्षेत्र में तैयारी कर रहे है. पार्टी को उनके संघर्ष और मेहनत का सम्मान करना चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी बात कहने का अधिकार है. उन्होंने कहा कि अगर पार्टी ने अपने फैसले पर पुनर्विचार नहीं किया तो कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता सामूहिक रूप से इस्तीफा देकर अपना विरोध दर्ज करेंगे।

Exit mobile version