Ankita Murder Case: चेक देखकर फफक पडे़ अंकिता के पिता, सहायता राशि लेने से किया इंकार

उत्तराखंडAnkita Murder Case: चेक देखकर फफक पडे़ अंकिता के पिता, सहायता राशि...

Date:

श्रीनगर। बेटी अंकिता भंडारी की हत्या से शोक में डूबे परिजनों को सात्वना देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद उनके गांव डोभ श्रीकोट पंचायत के धूरो पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अंकिता के घर पहुंचकर उसके माता-पिता व भाई से मुलाकात की और उन्हें आर्थिक सहायता के रूप में 25 लाख रुपये का चेक सौंपा। जिस समय मुख्यमंत्री ने अंकिता के पिता को चेक दिया वो फफक कर रो पडे़ उन्होंने चेक लेने से मना कर दिया।  चेक देखकर अंकिता के पिता फफक कर रो पड़े। उन्होंने सहायता राशि लेने से मना कर दिया। सीएम के काफी समझाने के बाद वह चेक लेने को तैयार हुए। उन्होंने कहा कि लोग परिवार को बदनाम कर रहे हैं। परिवार पहले बेटी के गम में डूबा हुआ है और ऐसी बातें दुख को और अधिक बढ़ाने का काम करती हैं।

सीएम धामी ने परिजनों को आश्वस्त किया कि हत्याकांड के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। शुक्रवार को गृह विभाग की समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री धामी फौरन ही पौड़ी के डोभ श्रीकोट स्थित अंकिता भंडारी के घर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने परिजनों को आश्वस्त किया कि अंकिता को न्याय दिलाने को सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। मामले की सुनवाई अब फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराएंगे। सीएम ने बताया कि मामले की जांच को डीआईजी पी. रेणुका देवी के नेतृत्व में एसआईटी टीम गठित की है। हत्याकांड के तीनों आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। सीएम ने कहा कि जांच में जिन लोगों की भूमिका संदेह के दायरे में है। उन सभी पर कार्रवाई की जाएगी।

धामी ने कहा कि किसी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत, डीएम डॉ.विजय कुमार जोगदंडे, एसएसपी यशवंत सिंह चौहान, एसडीएम आकाश जोशी आदि भी उपस्थित रहे। देहरादून पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में संतोष ने अंकिता भंडारी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। अंकिता भंडारी के लिए भाजपा ने पूरे प्रदेश में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया था। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार के अलावा पूर्व सीएम डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक आदि ने अंकिता को श्रद्धांजलि दी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...