Site icon Buziness Bytes Hindi

Ankita Murder Case: तीन सितंबर को नौकरी ज्वाइन से लेकर 18 सितंबर की शाम तक एक-एक बात पुष्पदीप को बताती थी अंकिता

ऋषिकेश। वनंत्रा रिजॉर्ट में अंकिता भंडारी की नौकरी उसके दोस्त पुष्पदीप ने ही लगवाई थी। लेकिन अब उसे इसका बेहद अफसोस है। अंकिता ने भाजपा नेता के रिजाॅर्ट में तीन सितंबर को नौकरी ज्वाइन की थी। वह पहले दिन से ही रिजॉर्ट का माहौल देखकर असहज हो गई थी। यही कारण रहा कि उसने पहले दिन से हत्या से कुछ देर पहले तक की सारी बातें सिर्फ पुष्प को ही बताईं। एसआईटी के सामने पुष्प ने तीन से 18 सितंबर की शाम तक की सारी बातें पुलिस के सामने रखीं।  जानकारी के मुताबिक, अंकिता और पुष्प की दोस्ती इंस्टाग्राम पर पिछले साल लॉकडाउन के दौरान हुई थी। अंकिता ने 12वीं के बाद होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया था। लॉकडाउन में उसके पिता की नौकरी चली गई। घर की हालत देखकर अंकिता नौकरी करने का विचार बना रही थी। यह बात उसने अपने दोस्त पुष्प को बताई। इसके बाद पुष्प ने अंकिता के लिए नौकरी तलाशनी शुरू कर दी। इसी साल अगस्त में पुष्प ने इंटरनेट पर वनंत्रा रिजॉर्ट में महिला स्टाफ के लिए नौकरी का विज्ञापन देखा। यहां उसकी बात रिजॉर्ट के मालिक पुलकित से हुई। नौकरी के लिए एक शर्त यह थी कि महिला को रिजाॅर्ट में ही रुकना होगा।

यह बात पुष्प ने अंकिता को बताई तो वह नौकरी की जरूरत के हिसाब से राजी हो गई। उसका घर रिजॉर्ट से तकरीबन 150 किमी दूर है। 29 अगस्त को रिजॉर्ट में बातचीत हुई और उकसे बाद पुलकित के अन्य स्टाफ ने अंकिता के दस्तावेज लेकर इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी की। सभी प्रक्रियाए पूरी होने के बाद अंकिता ने तीन सितंबर 2022 को भाजपा नेता के रिजाॅर्ट में नौकरी के लिए ज्वाइन कर लिया। अंकिता ने देखा कि रिजॉर्ट में कोई और महिला स्टाफ नहीं है। रिजाॅर्ट की गतिविधियां भी संदिग्ध लग रही हैं। लिहाजा उसने पुलकित से बात की। इसके बाद उसने अपने दोष्त पुष्प को भी इसके बारे में बताया था।

Exit mobile version