अंकिता लोखंडे भी हो चुकी हैं कास्टिंग काउच का शिकार

बॉलीवुडअंकिता लोखंडे भी हो चुकी हैं कास्टिंग काउच का शिकार

Date:


अंकिता लोखंडे भी हो चुकी हैं कास्टिंग काउच का शिकार

अंकिता लोखंडे ने रिजेक्शन, डिप्रेशन और कास्टिंग काउच को लेकर भी अपनी जिंदगी के एक दर्दनाक सच का खुलासा किया है। अंकिता ने बताया है कि उन्होंने एक दफा कास्टिंग काउच का सामना किया है। चलिए जानते हैं कि अंकिता लोखंडे ने इस संबंध में क्या बोला है।

बॅालीवुड बबल को दिए गए इंटरव्यू में अंकिता लोखंडे ने कहा कि बहुत पहले मैं जब छोटी थी तो मुझे साउथ फिल्म के लिए बुलाया गया था। उस आदमी ने मुझे कमरे में बुलाया और कहा कि अंकिता हम आपसे कुछ पूछना चाहते हैं।

अंकिता ने बताया कि मेरे पूछने पर वह बोला कि आपको कॅाम्प्रोमाइज करना पड़ेगा। मेरी उम्र तब केवल 19-20 साल की थी। उस कमरे में मैं अकेली थी तो स्मार्टनेस दिखाई और पूछा ठीक है, आप बताइए मुझे किस तरह का कॅाम्प्रोमाइज करना होगा? आपका निर्माता क्या चाहता है? क्या मुझे पार्टियों में जाना होगा या डिनर के लिए?

वह आगे बताती हैं कि मैं उस वक्त वहां तक सोचना ही नहीं चाहती थी जहां वह बोले कि आपको निर्माता के साथ सोना पड़ेगा। जैसा ही उसने ऐसा बोला, मैंने उसकी बैंड बजा दी थी। अंकिता ने बताया कि मैंने उससे कहा कि मुझे लगता है कि आपके निर्माता को सोने के लिए लड़की चाहिए न कोई टैलेंटेड लड़की।

मैं वहां से निकल गई। वह फिर मुझसे सॅारी बोला और कहा कि मैं आपको अपनी फिल्म में लेने की कोशिश करूंगा। मैंने मना कर दिया और कहा कि अगर अब आप मुझे फिल्म में लेना भी चाहोगे तो मैं नहीं करूंगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...