Site icon Buziness Bytes Hindi

अंकिता लोखंडे ने फिर साधा रिया चक्रवर्ती पर निशाना


अंकिता लोखंडे ने फिर साधा रिया चक्रवर्ती पर निशाना

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच अब सीबीआई ने शुरु कर दी है। 2 महीने तक हंगामा मचने के बाद आखिराकार सीबीआई ने इस केस को अपने हाथों में ले लिया है। बीती शाम ही सीबीआई की 3 टीम मुंबई पहुंचीं हैं। सुशांत सिंह राजपूत मामले की सीबीआई की जांच के लिए फैंस ने धरती आसमान एक कर डाला था। सोशल मीडिया पर शुरु हुई इस मुहिम में सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे और कंगना रनौत जैसे सितारों ने परिवार और फैंस का पूरा साथ दिया है। इसके साथ ही अंकिता लोखंडे और कंगना रनौत ने बॉलीवुड और रिया चक्रवर्ती को जमकर खरीखोटी भी सुनाई है।

कुछ समय पहले ही अंकिता लोखंडे ने एक बार फिर से रिया चक्रवर्ती पर निशाना साधा है। इसके साथ ही कंगना रनौत ने सुशांत सिंह राजपूत मामले की जीत के लिए खुद को भी शाबाशी दी है। बीती रात अंकिता लोखंडे ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि, ‘महिलाओं को हर मुश्किल से निकलने का तरीका सिखाया जाता है ताकि वह सही और गलत में अंतर समझ सके। मैं इस समय शक्तिशाली महसूस कर रही हूं क्योंकि मैंने इसका चुनाव किया है। ये सच है जो कि बहुत अनोखा और शक्तिशाली नजर आता है।’

Exit mobile version