Site icon Buziness Bytes Hindi

Ankita Case : कौन था वो वीआईपी जिसको सर्विस देने का था अंकिता पर दबाव, राज खोलने में एसआईटी नाकाम

Ankita case :

ऋषिकेश। ऋषिकेश के वनंत्रा रिजॉर्ट में कौन वीआईपी आने वाला था, यह बात अंकिता की हत्या के बाद भी राज बना हुआ है। किसी को बचाने की कोशिश हो रही है या फिर वाकई यह वीआईपी कमरे वाली कोई थ्योरी है। इन सब सवालों के जवाब एसआईटी अभी तक नहीं खोज पाई है।एसआईटी अधिकारी अब भी इस दिशा में जांच कर रहे हैं। कुछ अधिकारी वीआईपी कमरे वाली थ्योरी पर विश्वास कर रहे हैं। दरअसल, 18 सितंबर को बीजेपी नेता के रिसोर्ट में काम करने वाली अंकिता रहस्यमय ढंग से गायब हो गई थी। अगले दिन वनंत्रा के मालिक और उसे दोस्तों ने पटवारी पुलिस को सूचना दी थी। लेकिन पटवारी पुलिस अंकिता को खोजने में नाकाम रही थी।

इस पर जांच रेगुलर पुलिस को दी गई थी। 22 सितंबर को पता चला कि अंकिता की वनंत्रा रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और उसके दोस्तों ने नहर में धक्का देकर हत्या कर दी। हत्याकांड का खुलासा होने के दूसरे दिन अंकिता का शव बरामद हो गया था। इसके बाद अंकिता और उसके दोस्त की चैट भी वायरल हुई। इसमें पता चला कि रिजॉर्ट में 19 सितंबर को किसी वीआईपी को आना था।बीजेपी नेता और रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य अंकिता पर उसे विशेष सर्विस देने का दबाव बना रहा था। पुलिस ने पुलकित और उसे दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन अभी तक वीआईपी की खोज करने में नाकाम रही है। बार-बार सोशल मीडिया पर इस वीआईपी का नाम पता करने की मांग उठती रही है। लेकिन पुलिस उसका नंबर तक नहीं खोज पाई है अभी तक।

Exit mobile version