Site icon Buziness Bytes Hindi

जल्द आ सकता है सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर’ का सीक्वल, अनिल शर्मा ने किया खुलासा


जल्द आ सकता है सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर’ का सीक्वल, अनिल शर्मा ने किया खुलासा

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म ‘गदर एक प्रेम कथा’ बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक रही है। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। वहीं, अब फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा ने खुलासा किया है कि जल्द ही फिल्म का सीक्वल भी लाया जा सकता है। सीक्वल के कंसेप्ट पर काम हो चुका है और अब स्क्रिप्ट लिखी जा रही है।

सूत्र के अनुसार, “गदर के मेकर्स ने कहानी पर काम करना भी शुरु कर दिया है। सीक्वल में सनी देओल और अमीषा पटेल ही होंगे, वहीं निर्देशक के बेटे उत्कर्ष भी इसका हिस्सा होंगे। उत्कर्ष ने ही गदर में सनी देओल के बेटे का रोल निभाया था।” सूत्र के अनुसार, निर्देशक अनिल शर्मा जल्द ही इस सीक्वल की घोषणा भी कर सकते हैं। फिलहाल, देओल परिवार की फिल्म ‘अपने 2’ के निर्देशन की जिम्मेदारी भी अनिल शर्मा पर ही है। लिहाजा, अपने 2 की रिलीज के बाद गदर सीक्वल पर बात आगे बढ़ेगी।

Exit mobile version