Vivo X50 स्मार्टफोन के लिए भारत में जारी हुआ सॉफ्टवेयर अपडेट, यहां जाने पूरी डिटेल्स

टेक्नोलॉजीVivo X50 स्मार्टफोन के लिए भारत में जारी हुआ सॉफ्टवेयर अपडेट, यहां...

Date:


Vivo X50 स्मार्टफोन के लिए भारत में जारी हुआ सॉफ्टवेयर अपडेट, यहां जाने पूरी डिटेल्स

Vivo का Vivo X50 स्मार्टफोन को पिछले साल लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने भारत में वीवो एक्स 50 के लिए एंड्राइड 11 आधारित फनटच OS 11 का अपडेट जारी कर दिया है। 

PiunikaWeb की रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo X50 स्मार्टफोन के लिए जारी किया गया अपडेट अभी टेस्टिंग जोन में है। इस अपडेट को केवल चुनिंदा यूजर्स के लिए जारी किया गया है। उम्मीद है कि कंपनी इस अपडेट को जल्द ही सभी यूजर्स के लिए रिलीज करेगी।    

इन स्मार्टफोन को जल्द मिलेगा अपडेट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Vivo V17, Vivo V17 Pro, Vivo V15 Pro और S1 स्मार्टफोन को सॉफ्टवेयर अपडेट मार्च 2021 के अंत में मिलेगा। वहीं, Vivo S1 Pro, Vivo Z1x और Z1 Pro स्मार्टफोन के लिए एंड्राइड 11 बीटा पर आधारित FuntouchOS 11 का अपडेट जारी किया जाएगा।

Vivo X50 की कीमत 

वीवो स्मार्टफोन भारतीय बाजार में 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। इसके 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,990 रुपये और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,990 रुपये है। वहीं, यह डिवाइस ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related