बायोबबल से परेशान हुए आंद्रे रसेल

स्पोर्ट्सबायोबबल से परेशान हुए आंद्रे रसेल

Date:


बायोबबल से परेशान हुए आंद्रे रसेल

नई दिल्ली। भारत में जारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां सीजन खेला जा रहा था जिसमें दुनिया भर के खिलाड़ी अपने बेहतरीन प्रदर्शन से फैन्स को कठिन समय में एंटरटेन करने का काम कर रहे थे। हालांकि बायोसिक्योर में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट को उस वक्त झटका लगा जब बायोबबल के अंदर कोरोना वायरस ने प्रवेश कर लिया और कई खिलाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके चलते बीसीसीआई ने इस पूरे टूर्नामेंट को स्थगित करने का फैसला किया और सीजन के बचे हुए बाकी मैचों को अब सितंबर-अक्टूबर की विंडो के दौरान यूएई में खिलाने का ऐलान किया।

आईपीएल से पहले पाकिस्तान सुपर लीग को भी इसी वजह से बीच में रोकना पड़ा था जिसके बाद अब पीसीबी बचे हुए मैचों का आयोजन यूएई में 9 जून से 24 जून के बीच कराने जा रही है। इस लीग में वेस्टइंडीज के विस्फोटक ऑलराउंडर आंद्रे रसेल भी खेलने पहुंचे हैं। रसेल इस समय क्वारंटीन में वक्त गुजारने के बाद अभ्यास करते नजर आ रहे हैं।

आंद्रे रसेल ने पीएसएल के दौरान जियो न्यूज से बात करते हुए बायोबबल की कठिन लाइफ और उसमें लंबे समय तक रहने के बाद होने वाले दुष्प्रभाव को लेकर बात की और कहा कि बायोबबल का निश्चित रूप से उनकी मेंटल हेल्थ पर प्रभाव पड़ा है और उसने रसेल का मानसिक सुकून छीन लिया है।

उन्होंने कहा,’मैं किसी और खिलाड़ी या कोच या सपोर्टिंग स्टाफ के बारे में नहीं कह सकता लेकिन मुझे लगता है कि बायोबबल ने मुझ पर काफी प्रभाव छोड़ा है। इसका असर मेरे मानसिक हेल्थ पर पड़ा है। जब आप एक बायोबबल से दूसरे बायोबबल में जाते हैं तो यह एक जेल से दूसरे जेल में जाने जैसा होता है। आप एक कमरे में बंद रहते हैं, बाहर नहीं जा सकते, किसी और जगह जाकर लोगों से मिल नहीं सकते, यह पूरी तरह से बेचैन करने वाला अनुभव होता है।’

गौरतलब है कि आंद्रे रसेल पाकिस्तान सुपर लीग में क्वेटा ग्लैडिएटर्स की ओर से खेलते हुए नजर आयेंगे। इसके बाद रसेल अपने देश लौटेंगे जहां पर वो अगस्त में कैरिबयन प्रीमियर लीग में हिस्सा लेंगे। इसके बाद आंद्रे रसेल को कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से आईपीएल के बाकी बचे मैचों का हिस्सा बनने के लिये यूएई भी आना है। आपको बता दें कि इस दौरान आंद्र रसेल लगातार एक बायोबबल से दूसरे बायोबबल में प्रवेश करते नजर आयेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...