Site icon Buziness Bytes Hindi

Tomato Price: देश के इस राज्य में टमाटर 50 रुपए किलो, सरकार ने तय किए दाम

Tomato Price: देश में टमाटर 200 रुपए किलो तक पहुंच गया है। टमाटर के भाव आसमान पर पहुंचने के बाद राज्य सरकारें भी हरकत में आ गई हैं। टमाटर की कीमत कंट्रोल करने के लिए सरकारों ने टमाटर का दाम निश्चित करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में आंध्र सरकार ने टमाटर काक भाव 50 रुपए किलो के दर पर बेचनेे की बात कही है। आंध्र सरकार ने कहा है कि राज्य में कहीं भी टमाटर की कीमतें बढ़ी दर पर पाई गई तो सरकार कार्रवाई करेंगी।

आंध्र प्रदेश राज्य सरकार ने कहा है कि टमाटर की बढ़ती कीमतों के जवाब में सरकार ने अपने नागरिकों के लिए आवश्यक सब्जी को सुलभ और सस्ती बनाने के लिए जरूरी कदम उठाए हैं। आंध्र प्रदेश में अब टमाटर की कीमत 100 रुपए किलो तक पहुंचने के साथ कृषि विपणन विभाग ने राज्य के 103 रायथू बाजारों में 50 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से टमाटर की बिक्री शुरू की है।

टमाटर की आसमान छूती कीमत के बीच आंध्र प्रदेश ने नागरिकों को राहत देने के लिए सुविधाजनक कदम उठाया है। प्रदेश सरकार ने कृषि विपणन विभाग उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए 103 रायथू बाजारों में 50 रुपए किलों की दर से टमाटर बेचना शुरू कर रहा है।

राज्य सरकार ने कहा टमाटर की बढ़ती कीमतों को रोकने के लिए ही आंध्र प्रदेश सरकार ने नागरिकों के लिए टमाटर को सुलभ और सस्ता बनाने के लिए सक्रिय कदम उठाए हैं। टमाटर की कीमतें 100 रुपए किलो से ऊपर पहुंचने पर कृषि विपणन विभाग ने राज्य के 103 रायथू बाजारों में टमाटकर का भाव 50 रुपए प्रति किलो कर दिया है। फैसले से लोगों को राहत की उम्मीद है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने सस्ती दरों पर टमाटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए हैं। सरकार का लक्ष्य दैनिक आधार पर 50 टन टमाटर बेचने का है। जिससे लोगों की मांगों को पूरा करने के लिए टमाटर की स्थिर आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

Exit mobile version