अंधविश्वास की भेंट चढ़ी लाडली

उत्तर प्रदेशअंधविश्वास की भेंट चढ़ी लाडली

Date:


अंधविश्वास की भेंट चढ़ी लाडली

  • बच्चे की चाहत में मासूम का लिवर खा गये पति-पत्नी
  • 1500 में भतीजों ने दंपति को बेचा मासूम का लिवर

कानपुर। घाटमपुर के भदरस गांव में बच्चे की चाहत में दंपति इस कदर अंधविश्वास में गिर गये कि उन्होंने ६ साल की मासूम बच्ची का पति और पत्नी लिवर तक खा गये। इस घटना को जिसने भी सुना उसके रोंगटे खड़े हो गये। सभी ने दोषियों पर कड़ी काररवाई की मांग की है। आरोपी दंपत्ति ने अपने भतीजों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है।

आरोपियों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है और कहा है कि चाचा-चाची के कहने पर घटना को अंजाम दिया है। पुलिस के बताया आरोपितों ने शराब के नशे इतने धुत थे कि उन्होंने मासूम का सिर्फ लिवर ही नहीं काटा। उसके दोनों फेफड़े, दिल, किडनी, स्पलीन, छोटी-बड़ी आंत, खाने की थैली तक काट डाली। लिवर उन्होंने चाचा परशुराम और चाची सुनैना के पास पहुंचा दिया। बाकी अंग कूड़े में फेंक दिए जो जानवर खा गये।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि चाचा-चाची के शादी के काफी साल बीत जाने के बाद कोई संतान नहीं हुई थी। इससे वह काफी परेशान रहते थे। इसलिए उन्होंने तंत्रमंत्र के चक्कर में आने के बाद किसी बच्ची का दिल खाने पर संतान प्राप्ति की बात अपने भतीजों से कही थी

पु्लिस के अनुसार साइको है अपराधी
घाटमपुर सीओ ने बताया कि आरोपी और उसका चाचा साइको है। पूछताछ के दौरान वो टूट नहीं थे। किसी तरह को कोई अफसोस उन्हे नहीं था। पुलिस ने बताया कि आरोपी के भाई-बहन उसके जेल जाने से खुश है। आरोपी घरवालों के साथ भी बुरा सुलूक करता था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मासूम के सभी अंग गायब मिले। उसके नाजुक अंग में खरोंच के निशान मिले हैं। डॉक्टरों के पैनल ने मासूम का पोस्टमार्टम किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मासूम की दो स्लाइड बनाई गई हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...