Site icon Buziness Bytes Hindi

एंडरसन बने इंग्लैंड के सबसे ज़्यादा टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी


एंडरसन बने इंग्लैंड के सबसे ज़्यादा टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में उतरते ही इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने इतिहास रचने का काम किया है। जेम्स एंडरसन अपने टेस्ट करियर का 162वां मैच खेलने उतरे, इसके साथ ही वो इंंग्लैंड के लिये सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गये हैं। जेम्स एंडरसन ने इस मामले में इंग्लिश टीम के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक का रिकॉर्ड तोड़ने का काम किया जिन्होंने इंग्लैंड के लिये 161 टेस्ट मैच खेलने का काम किया था।

इंग्लैंड के लिये सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो एंडरसन और कुक के बाद स्टुअर्ट ब्रॉड का नाम तीसरे पायदान पर आता है जिन्होंने 148 टेस्ट मैच खेलने का काम किया है तो वहीं पर एलेक स्टुअर्ट 133 मैचों के साथ चौथे पायदान पर काबिज हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में इतिहास रचने वाले तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन इस मैच में एक और बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं।

इंग्लैंड के पेसर जेम्स एंडरसन ने अपने टेस्ट करियर के दौरान अब तक 616 विकेट हासिल करने का काम किया है। अगर इस मैच में एंडरसन 4 विकेट हासिल कर लेते हैं तो वो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले को पीछे छोड़ देंगे। अनिल कुंबले ने अपने करियर के दौरान 619 विकेट हासिल करने का काम किया था।

इतना ही नहीं अगर जेम्स एंडरसन ने इस मैच में 6 विकेट लेने का कारनामा किया तो वो फर्स्ट क्लास करियर में 1000 विकेट पूरे कर लेंगे। एंडरसन ने साल 2003 में इंग्लैंड के लिये डेब्यू करने का काम किया था और अभी भी खेलना जारी रखा हुआ है। अगर वो भारत के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के सभी मैच खेलते हैं तो वो सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ने का काम करेंगे।

Exit mobile version