Site icon Buziness Bytes Hindi

Weather Update: अंडमान पहुँच मानसून, आसमान में बादलों से गर्मी के तेवर कम

नई दिल्ली। इस बार मानसून कुछ जल्दी ही आ गया है। सोमवार को यह अंडमान और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पहुंच गया। अब अगले तीन दिन तक इसके पूरे अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी में पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।  केरल में मानसून के 27 मई तक पहुंचने की संभावना है।

वहीं दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के अधिकांश जिलों में कुछ दिनों से भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगों को सोमवार से राहत मिली है। एनसीआर और उत्तरी भारत के कई महानगरों में सोमवार को आसमान में छाये बादलों के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। यह राहत अगले चार दिनों तक और जारी रहने की उम्मीद है। वहीं अब इन दिनों लू भी नहीं चलेगी।

Also read: दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए सामान्य से लेकर अधिक बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में कमी देखी गई है। अगले कुछ दिनों में मेरठ और एनसीआर के महानगरों में आंधी और बारिश के चलते भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी और अन्य उत्तर भारतीय राज्यों में आज मंगलवार से अगले चार दिनों तक हीट वेव से निजात मिलने की संभावना है। रविवार को सबसे भीषण गर्मी वाला दिन रहा।

मेरठ में रविवार को तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था जो अब घटकर 39.4 डिग्री पर आ गया है। सोमवार को पश्चिमी उप्र,एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा,पंजाब और मध्य प्रदेश में तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी आई है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से यह बदलाव देखने को मिल रहा है।

Exit mobile version