Site icon Buziness Bytes Hindi

Andaman Nicobar Package: सस्ते में घूमना चाहते है अंडमान-निकोबार, तो ये टूर पैकेज है परफेक्ट !

Andaman Nicobar Package

लाइफस्टाइल डेस्क। Andaman Nicobar Package –  अंडमान-निकोबार एक बेहद ही खूबसूरत जगह है, जहां हर किसी का घूमने का मन करता है। इसलिए IRCTC सस्ते-सस्ते टूर पैकेज लेकर आता है। इस बार IRCTC अंडमान निकोबार घूमने वालों के लिए एक बहतरीन पैकेज लेकर आया है। चलिए जानते है इसके बारे में। 

इस टूर पैकेज का  नाम ‘Mesmerizing Andaman’ रखा हुआ है, इसकी शुरुआत ‘देखो अपना देश’ और 75वें आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत शुरू किया गया है। टूर पैकेज पूरे 5D/6N दिन का है, आप भरपूर मजा उठा सकते हैं।

 टूर पैकेज की शुरुआत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से है, 4/11/2022, 16/12/2022, 5/1/2023 और 23/03/2023  को अंडमान के लिए फ्लाइट है। बता दे, आप  टूर पैकेज के तहत पोर्ट ब्लेयर, हैवलॉक आइलैंड और बाराटाँग द्वीप जैसी कई खूबसूरत जगहों पर घूम सकते है। 

सफ़र के दौरान ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर आदि की सभी सुविधाएं हैं, साथ ही अंडमान में घूमने के लिए बस भी प्रोवाइड है और ठहरने के लिए होटल की भी है। आपकी जानकारी के लिए बता दे एक व्यक्ति का किराया 72,280 रुपये है और  2 व्यक्ति है तो 57,840 रुपये देंगे होंगे। वही 3 व्यक्ति घूमने जा रहे है तो उन्हें सिर्फ 55,870 रुपये देंगे होंगे। बच्चों को भी साथ में लेकर जाना चाहते हैं तो रुपये बढ़ सकते हैं। 

Exit mobile version