Site icon Buziness Bytes Hindi

और OLX पर बिकने से बच गया प्रधानमंत्री का संसदीय कार्यालय


और OLX पर  बिकने से बच गया प्रधानमंत्री का संसदीय कार्यालय

OLX पर झूठा विज्ञापन देने के आरोप में चार गिरफ्तार

वाराणसी। प्रधानमंत्री का वाराणसी स्थित संसदीय कार्यालय बेचे जाने का विज्ञापन OLX पर डालते ही भाजपा सहित पुलिस प्रशासन में हलचल मच गई थी। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि OLX पर डाले गए एक विज्ञापन में प्रधानमंत्री का वाराणसी स्थित संसदीय कार्यालय को 7:30 करोड़ रुपए में बेचने की बात कही गई थी। उक्त विज्ञापन में संसदीय कार्यालय का स्पेस एरिया और उसमें निर्मित कमरों तक का जिक्र किया हुआ था। यहां तक की विज्ञापन से संबंधित चार फोटो भी पोस्ट किए गए थे जिनमें से तीन फोटो वर्तमान संसदीय कार्यालय के थे और एक फोटो पुराने संसदीय कार्यालय का था। यह पोस्ट लक्ष्मीकांत ओझा के नाम से डाली गई थी।

OLX पर इस विज्ञापन के पोस्ट होते ही भाजपा में और पुलिस-प्रशासन में हलचल मच गई थी। पीएम के संसदीय कार्यालय के प्रभारी ने संसदीय कार्यालय के बेचे जाने की खबर को भ्रामक बताते हुए इस विज्ञापन का खंडन किया था। साथ ही लक्ष्मीकांत ओझा नामक किसी भी व्यक्ति का संसदीय कार्यालय से कोई संबंध न होने की बात की थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिरकार इस विज्ञापन को OLX पर डालने का उद्देश्य क्या था।

Exit mobile version