Site icon Buziness Bytes Hindi

..और कन्हैया बन गए धोनी


..और कन्हैया बन गए धोनी

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी हमेशा सुर्खियों में छाए रहते हैं. कोरोना वायरस की वजह से जब पूरा देश बंद था तो धोनी की तस्वीरें और वीडियो अकसर सुर्खियां बटोरते थे. अब मंगलवार को जन्माष्टमी के मौके पर भी धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में धोनी बांसुरी बजाते दिख रहे हैं. बता दें धोनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर चेन्नई सुपरकिंग्स के अकाउंट से पोस्ट किया गया है.

धोनी ने बजाई बांसुरी
चेन्नई सुपरकिंग्स ने धोनी का जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें उन्होंने नीली जर्सी पहनी हुई है. साथ ही उन्होंने जबर्दस्त गॉगल्स लगाए हुए हैं. वो अपनी ही धुन में बांसुरी बजा रहे हैं. बता दें ये वीडियो पुराना है और जन्माष्टमी के मौके पर चेन्नई सुपरकिंग्स ने धोनी के फैंस को इस वीडियो को पोस्ट कर उन्हें बधाई दी है.

22 अगस्त को यूएई जाएंगे धोनी
ऐसी खबरें हैं कि चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम 22 अगस्त को यूएई रवाना होगी. यूएई जाने से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स का एक छोटा सा कैंप लगेगा, जहां सभी खिलाड़ी जमा होंगे. इस कैंप में धोनी खिलाड़ियों के साथ यूएई में आईपीएल जीतने की रणनीति तैयार कर सकते हैं. बता दें धोनी के साथ-साथ सुरेश रैना भी आईपीएल की तैयारियों में लगे हुए हैं.

2019 से बाहर हैं धोनी
वैसे धोनी की प्रैक्टिस का कोई वीडियो सामने नहीं आया. बता दें धोनी पिछले साल से ही क्रिकेट नहीं खेले हैं. वर्ल्ड कप 2019 में न्यूजीलैंड से सेमीफाइनल में मैच गंवाने के बाद से धोनी टीम इंडिया से बाहर हैं. धोनी को मार्च में आईपीएल में वापसी करनी थी लेकिन कोरोना वायरस की वजह से ये टूर्नामेंट ही स्थगित हो गया. अब क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग 19 सितंबर से शुरू हो रही है, जिसमें एक बार फिर फैंस को धोनी का जलवा देकने को मिलेगा.

Exit mobile version