Site icon Buziness Bytes Hindi

दिल्ली में लाल किला के अलावा इन फोर्ट का भी करे दीदार!

ancient forts in delhi

लाइफस्टाइल डेस्क। भारत में कई ऐसे किले है जिन्हे हिन्दू शासकों से लेकर मुगलों ने निर्माण किया है। ऐसे ही कई किले दिल्ली में भी है, जिसे देखने के लिए लोग दूर – दूर से आते है। ये किले अपने साथ ऐतिहासिक महत्व रखते है। चलिए जानते है दिल्ली में स्थित ऐसे ही किलों के बारे में।

लाल किला

लाल किला सबसे फेमस किला है, ये यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में भी शामिल है। ये 1639 में मुगल सम्राट शाहजहां द्वारा बनाया गया था और लगभग 9 साल उसे बनाने में लग गए थे।

सलीमगढ़ किला

सलीमगढ़ किला सलीम शाह सूरी द्वारा बनवाया गया था, लेकिन राजवंश के पतन के बाद इसे औरंगजेब ने जेल में बदल दिया था। आज ये किला खंडहर बन चूका है, लेकिन फिर भी लोग यहां घूमने के लिए आते है।

सिरी फोर्ट

सिरी फोर्ट के लिए कहा जाता है की अलाउद्दीन खिलजी ने नींव में 8000 मंगोल सैनिकों के सिर गाड़ दिए थे। इसमें एक हजार स्तंभों का महल और प्रसिद्ध सात द्वार थे। लेकिन अब ये खंडहर हो चूका है। लेकिन फिर भी ये बेहद खास हैं।

पुराना किला

पुराना किला काफी सुन्दर जगह है, किले में 18 मीटर ऊंची दीवारें हैं और तीन धनुषाकार प्रवेश द्वार हैं। तीन धनुषाकार प्रवेश द्वार के नाम है – बड़ा दरवाजा, हुमायूं गेट, और तालाकी गेट। यहां आप लॉन, शेरमंडल, किला-ए-कुहना मस्जिद और एक म्यूजियम देख सकते है।

Exit mobile version