Site icon Buziness Bytes Hindi

Agnipath Scheme New Update: आनंद महिंद्रा देंगे अग्निवीरों को नौकरी, जयंत ने पूछा अब तक कितनों को दी?

अग्निवीरों के लिए केंद्र हो राज्य सरकार (भाजपा शासित) या फिर कॉर्पोरेट वर्ल्ड, सबने अपने यहाँ नौकरी के दरवाज़े खोल दिए हैं , इसी कड़ी में आज महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने भी आज ट्वीटकर एलान किया कि उनकी कम्पनियाँ नौकरी में अग्निवीरों को प्राथमिकता देंगी। आनंद महिंद्रा की इस घोषणा के बाद रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने आनंद महिंद्रा का बिना नाम लिए सवाल किया है कि दबाव में इस तरह की घोषणाएं करने वाले कॉर्पोरेट्स को बताना चाहिए कि उन्होंने अबतक सेना से रिटायर कितने लोगों को नौकरियां दी हैं. 

बता दें कि आज आनंद महिंद्रा ने अग्निवीरों को अपनी कंपनियों में नौकरियां देने की घोषणा की, उनके मुताबिक सेना में चार साल का उनका कौशल, उनका अनुशासन कोरोपोरट्स जगत को बहुत पसंद आएगा और उनके लिए रोज़गार के दरवाज़े खुलेंगे। आनंद महिंद्रा ने अग्निपथ योजना पर हो रही हिंसा को लेकर दुःख जताया और कहा कि अग्निवीरों की भर्ती के अवसर का महिंद्रा ग्रुप स्वागत करता है. 

Read also: Agnipath Protest Update: ‘अग्निपथ’के विरोध में भारत बंद को लेकर पूरे देश में अलर्ट,आरपीएफ और जीआरपी हाईअलर्ट मोड पर

आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट के बाद राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा कि कॉर्पोरेट जगत दबाव (सरकारी) में इस तरह की घोषणाएं कर रहा है. जयंत चौधरी ने बिना किसी का नाम लिए सवाल किया कि पहले इन्हें यह बताना चाहिए कि इन लोगों ने अबतक सेना के कितने लोगों को अपनी कंपनियों में जगह दी है. जयंत यह भी कहा कि अग्निवीरों से पहले कॉर्पोरेट्स को सेना के पूर्व सीनियर्स को अपनी कंपनियों में जगह देनी चाहिए।

Exit mobile version