Site icon Buziness Bytes Hindi

Business News: एक IPO ने बना दिया करोड़पति , इश्यू प्राइज से आठ हजार गुना Return

नई दिल्ली। पिछले साल अप्रैल में कोरोना की दूसरी लहर ने खूब कहर बरपाया था। हालांकि कोरोना संक्रमण के बीच ही कई शेयर, शेयर बाजार में स्टाॅक मल्टीबैगर लिस्ट में अपनी जगह बनाने में सफल रहे। कुछ कंपनियों ने बाजार में पहली बार एंट्री मारी। इन्हीं में से एक कंपनी थी ईकेआई एनर्जी सर्विसेज।

ईकेआई एनर्जी सर्विसेज का आईपीओ 2021 में आया था। कोरोना संक्रमण काल के बीच इसका आईपीओ निवेश के लिए 24 मार्च को खोला गया। इसकी लिस्टिंग इसी कोरोना की दूसरी पीक लहर में अप्रैल 2021 में हुई। इसके शेयर की लिस्टिंग बीएसई एसएमई एक्सचेंज में हुई । इस इस कंपनी के आईपीओ में पैसे लगाने वाले करोड़पति बन गए। 

Read also: बाजार ने आज दिखाई तेजी, निफ्टी और बीएसई के Sensex में उछाल

बता दें कि इसका इश्यू लिस्टिंग डे पर 37 फीसदी अधिक प्रीमियम के साथ 140 रुपये के स्तर पर खुला। आईपीओ का प्राइस बैंड 100 से 102 रुपये प्रति शेयर रहा था। यह शेयर गत शुक्रवार 8 अप्रैल 2022 को 8,511 रुपये पर बंद हुआ। यानी इसका शेयर भाव इस समय 8,511 रुपये है। जो कि 102 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के से 8244.12 प्रतिशत अधिक है।

ईकेआई एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड कंपनी के आईपीओ लेने वालों को लाखों से करोडों का लाभ हुआ है। इसके इश्यू के लिए एक लॉट में 1200 शेयर थे। एक निवेशक को इसके आईपीओ में फार्म भरने के लिए 1,22,400 रुपये का निवेश करना पड़ा। जिसने उस दौरान इतना निवेश किया था वह आज 1.02 करोड़ रुपये का मालिक बन गया।

Exit mobile version