यूपी चुनावी दंगल 2022: चौधरी के गढ़ में ध्रुवीकरण की कोशिश,छपरौली को लेकर स्मृति ईरानी ने कही ये बात

विधानसभा चुनावयूपी चुनावी दंगल 2022: चौधरी के गढ़ में ध्रुवीकरण की कोशिश,छपरौली को...

Date:


यूपी चुनावी दंगल 2022: चौधरी के गढ़ में ध्रुवीकरण की कोशिश,छपरौली को लेकर स्मृति ईरानी ने कही ये बात

बागपत। यूपी चुनावी दंगल 2022 -दिवंगत चौधरी ​अजित सिंह का गढ कहे जाने वाले बागपत में आज भाजप के स्टार प्रचारकों ने जनसंपर्क में पूरी ताकत झोंक दी। आज बागपत में जहां केंद्रीय गृहमंत्री अमितशाह एक तरफ अखिलेश और चौधरी जयंत पर निशाना साध रहे थे। वहीं दूसरी ओर दोघट में स्मृति ईरानी ने छपरौली में मतदाताओं को साधने का काम किया। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा पूर्व की प्रदेश सरकार में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि उस दौरान प्रदेश देश में सातवें नंबर पर था। आज ये दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने कहा कि बस पांच साल और मौका दे दीजिए उप्र को अर्थव्यवस्था के मामले में एक नंबर पर ले आएंगे। अमित शाह ने कहा कि ये चुनाव उप्र के भविष्य को बदलेगा। इसका भविष्य कैसे बदलवाना है ये आप मतदाताओं के हाथ में हैं। आपका एक वोट इस प्रदेश को विकास की बुलंदियों पर लेकर जा सकता है। जबकि गलत वोट से फिर से माफियाओं और जातिवादियों के अलावा मौकापरस्तों की सरकार आ सकती है। जो लोग जात-पात की बात कर मतदाताओं को गुमराह करने की बात कर रहे हैं। उन्हें प्रदेश के विकास से कोई सरोकार नहीं हैं। ऐसे लोग अपना विकास करते हैं। सरकार बनने के बाद वे अपना ही भला सोचते हैं। गृहमंत्री ने बताया कि बागपत जिले में 3400 करोड़ के विकास कार्य करवाए गए हैं।

Read Also : यूपी चुनाव 2022: बोले राकेश टिकैत,’संत और सूबे के मुख्यमंत्री को यह शोभा नहीं देता’

वहीं दूसरी ओर दोघट की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस चुनाव में साइकिल पंचर हो जाएगी और नल सूख जाएगा। उन्होंने कहा कि क्या किसी को विश्वास था कि चुनाव में साइकिल और नल एक हो जाएंगे। रालोद के चौधरी जयंत पर निशाना साधते हुए स्मृति ने कहा कि उन्होंने उन लोगों को गले लगाया है जिन्होंने अपनों का खून बहाया है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगे में मारे गए सचिव और गौरव के बलिदान को आज तक कोई नहीं भूला है। दोनों नौजवानों का बलिदान पश्चिमी उप्र की जनता और छपरौली याद रखेगी।

Read Also : UP Election 2022: Akhilesh Yadav – ताज की नगरी से युवाओं और किसानों के लिए बड़े वादे कर गए अखिलेश

स्मृति ईरानी ने कहा कि उन लोगों को जनता क्या वोट देगी जो लोग सर्जिकल स्टाइक का सबूत मांगते हों। जब धारा 370 हटाने की बात की जा रही थी तो विपक्ष गला फाड़कर चिल्ला रहा था। आखिर क्यों ऐसा किया जा रहा था। क्या काश्मीर हमारे भारत का हिस्सा नहीं है। आने वाले चुनाव में छपरौली की जनता इस बार ऐसे मौकापरस्तों को बता देगी कि यहां की वोट में कितना दम हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...