Site icon Buziness Bytes Hindi

अमरीन कुरैशी बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री को तैयार


अमरीन कुरैशी बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री को तैयार

फिल्म ‘बैड बॉय’ से खूबसूरत अदाकारा अमरीन कुरैशी बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। ‘बैड बॉय’ में अभिनेत्री अमरीन कुरैशी के अपोजिट मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी चक्रवर्ती दिखाई देंगे। अमरीन कुरैशी की तरह नमाशी चक्रवर्ती की भी यह पहली फिल्म है। बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए फिल्म का पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया था। इसके बाद पोस्टर खूब वायरल हुआ था और नमाशी-अमरीन की जोड़ी की भी खूब तारीफ हुई थी। इस बीच एक इंटरव्यू में अमरीन कुरैशी ने को एक्टर नमाशी चक्रवर्ती और निर्देशक राज कुमार संतोषी के साथ काम करने का अपना अनुभव शेयर किया।

अदाकारा अमरीन कुरैशी ने को-स्टार की तारीफ करते हुए कहा ‘फिल्म में नमाशी चक्रवर्ती का किरदार ‘बैड बॉय’ है, लेकिन वो एक अच्छा इंसान हैं। अगर आप उनके साथ हैं तो आप कभी बोर नहीं होंगे। वो सेट पर हमेशा कॉमेडी कर सबको हंसते थे। सेट पर वो कभी शांत नहीं बैठे हमेशा मेरी खिंचाई करते है। उनके साथ काम करना एक अच्छा अनुभव रहा। सेट पर हम दोनों ने काफी मस्ती की है।‘ को-एक्टर नमाशी चक्रवर्ती के अलावा अमरीन कुरैशी निर्देशक राजकुमार संतोषी की भी खूब वाहवाही करती नजर आई।

निर्देशक राजकुमार संतोषी के बारे में बात करते हुए अमरीन कुरैशी ने कहा ‘ईमानदारी से कहूं तो, मैं शुरू में थोड़ी डरी हुई थी। बॉलीवुड इंडस्ट्री में उनका नाम है। उन्होंने इंडस्ट्री को कई अच्छी फिल्में दी है। इस व्यक्ति के साथ काम करना मेरे लिए बड़ा चैलेंज था। उनके साथ काम करने के बाद पता चला कि उनका सेंस ऑफ ह्यूमर गजब का है और सेट पर वो एक अच्छा माहौल बनाकर रखते हैं। उनमें काम करने का एक जुनून है।‘

Exit mobile version