Site icon Buziness Bytes Hindi

Amaravati Murder Case: उदयपुर के कन्हैया से पहले अमरावती के केमिस्ट की हुई थी हत्या

राजस्थान के उदयपुर शहर में हुई हिन्दू दर्ज़ी कन्हैया की गला रेतकर हुई हत्या से देश में उबाल मचा हुआ है, अब खबर मिली है कि कन्हैया से पहले महाराष्ट्रा के अमरावती में एक केमिस्ट की इसी स्टाइल में हत्या हो चुकी थी, यह घटना 21 जून की बताई जा रही है, केमिस्ट की हत्या के पीछे भी नूपुर शर्मा की टिप्पणी   पर मचा बवाल बताया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक केमिस्ट ने भी नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी. पुलिस ने अबतक इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

Read also: .Maharashtra Political Crisis Updates: महाराष्ट्र में पल पल बदलती सियासत, भाजपा ने कहा-सरकार बनाने का दावा नहीं पेश करेंगे 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के अमरावती में केमिस्ट उमेश प्रहलादराव कोल्हे की 21 जून को हत्या कर दी गई थी, केमिस्ट की हत्या की जांच महाराष्ट्र एटीएस की टीम कर रही है. इस मामले में अब आतंकी एंगल की तलाश हो रही है. इस बात की जांच भी हो रही कि दोनों घटनाओं का पैटर्न एक होने की वजह क्या दोनों केसों के आरोपियों का एक होना या किसी बाहरी ताकत का शामिल होने तो नहीं है.  

जानकारी के मुताबिक घटना का मुख्य आरोपी अब भी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. महाराष्ट्र भाजपा नेताओं का मानना है कि केमिस्ट उमेश की हत्या नूपुर शर्मा का समर्थन करने की वजह से हुई है. हत्यारों ने बदले की कार्रवाई और एक उदाहरण पेश करने के लिए इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस के मुताबिक केमिस्ट उमेश सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते थे, पैग़म्बर मोहम्मद पर नूपुर शर्मा  के समर्थन में उन्होंने एक व्हाट्सप्प ग्रुप में एक पोस्ट डाली थी. पुलिस के मुताबिक यह ग्रुप उनके ग्राहकों का था और इसमें मुस्लिम समुदाय के लोग भी थे.

Read also: Breaking News Today: नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने वाले युवक की तलवार से गला काटकर हत्या,पूरे राजस्थान में तनाव

पुलिस की दी हुई जानकारी के मुताबिक 21 जून को अपनी दुकान बंद करके उमेश बाइक से जब घर लौट रहे थे तो रास्ते में बाइक सवार दो लोगों ने उन्हें रोक लिया, उनमें एक युवक ने बाइक से उतरकर उमेश की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया , उमेश खून से लथपथ सड़क पर गिर गए, बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों हत्यारे रात के अँधेरे में फरार हो गए.

Exit mobile version