Site icon Buziness Bytes Hindi

Ampere Greaves: एपेयर ग्रीव्स कंपनी की स्कूटी चलते हुए दो भागों में टूटी

scooty

मेरठ। एपेयर ग्रीव्स कंपनी की स्कूटी चलते हुए दो भागों में बंट गई। गनीमत रही कि हादसे में चालक की जान बच गई। लेकिन वो गंभीर रूप से घायल हो गया। स्कूटी चालक का नाम उत्कर्ष है और वो विजय नगर में रहते हैं। इससे पहले भी इसी कंपनी की स्कूटी एक बार और चलते हुए बीच से टूट गई थी। उत्कर्ष के पिता विवेक गुप्ता ने बताया कि उन्होंने दीपावली के दौरान बेटे को इलेक्ट्रानिक स्कूटी दिलवाई थी। एपेयर ग्रीव्स कंपनी की स्कूटी की कीमत उस दौरान एक लाख रुपए बताई गई थी। इसका शोरूम पीएल शर्मा रोड पर बंसल मोटर्स के नाम से हैं।

यह है मामला

घटना मेरठ के पीएल शर्मा रोड के पास कचहरी पुल की है। उत्कर्ष पुत्र विवेक गुप्ता निवासी विजय नगर अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान स्कूटी चलते-चलते दो भागों में बंट गई। जिससे नियंत्रित होकर उत्कर्ष गिरते-गिरते बच गए। इसकी जानकारी उन्होंने अपने पिता विवेक को दी। विवेक भी मौके पर पहुंचे। विवेक ने बताया कि दीपावली के समय एक लाख रुपये खर्च कर इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदी थी। स्कूटी चालक ने कंपनी के ऊपर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि इस तरह तो किसी की जान खतरे में पड़ सकती है।

विवेक अपने बेटे के साथ टूटी स्कूटी लेकर पीएल शर्मा रोड कंपनी के शोरूम में पहुंचे। कंपनी शोरूम मालिक ने स्कूटी को ठीक कराने के एवज में रूपये की मांग की। इस पर हंगामा हो गया। विवेक का कहना है कि स्कूटी गारंटी में है तो पैसे किस बात के। काफी देर तक दोनों ओर से तकरार होती रही। विवेक ने जब शोरूम मालिक को उपभोक्ता फोरम में केस करने की बात कही तो शोरूम मालिक अंकुर बंसल ने स्कूटी ठीक करने की हामी भरी।
स्कूटी दो खंडों में विभाजित होने पर चालक शोर मचाने लगा। इस दौरान आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों का कहना था कि ऐसे में किसी की जान भी जा सकती है। दोपहर का समय होने के चलते सड़क पर भीड़भाड़ न होने से हादसा टल गया।

पहले भी हो चुका है हादसा

जानकारी के अनुसार मेरठ में इलेक्ट्रिक स्कूटी के खंडित होने की घटना पहले भी हो चुकी है। लोगों का कहना है कि बार- बार इस तरह की घटना होना चिंता की बात है। इलेक्ट्रिक स्कूटी बड़े हादसे की वजह बन सकती है।

Exit mobile version