Site icon Buziness Bytes Hindi

अमिताभ बच्चन के स्टाफ का दोबारा होगा कोरोना टेस्ट


अमिताभ बच्चन के स्टाफ का दोबारा होगा कोरोना टेस्ट

बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का पूरा परिवार कोरोना वायरस की चपेट में आ चुका है। अमिताभ बच्चन के अलावा अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन को भी कोरोना वायरस हो चुका है। ऐसे में बीएमसी ने अमिताभ बच्चन के बंगले को सैनिटाइज किया है और घर में रहने वाले सभी स्टाफ मेंबर्स की कोरोना जांच भी करवाई है। ताजा की मानें तो बिग बी के स्टाफ के 26 लोगों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

जी न्यूज की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, अमिताभ बच्चन के पूरे स्टाफ का कोरोना टेस्ट दोबारा किया जाएगा। इन सभी का पहला कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है लेकिन एहतियात के तौर पर बीएमसी ने दोबारा टेस्ट करवाने का फैसला किया है। इन सभी 26 लोगों का एंटीबॉडी टेस्ट किया जाएगा। इस टेस्ट के जरिए बीएमसी इस बात का पता लगाएगी कि अमिताभ बच्चन के घर में कोरोना वायरस की एंट्री कैसे हुई है ?

अमिताभ बच्चन के स्टाफ के ये 26 लोग ही घर के बाहर का सारा काम संभालते हैं। ऐसे में बीएमसी को शक है कि किसी स्टाफ मेंबर की वजह से ही अमिताभ बच्चन के घर में कोरोना वायरस फैला है। इतना ही नहीं दावा तो यह भी किया जा रहा है कि बीएमसी बच्चन परिवार के बीते कुछ दिनों की गतिविधियों को भी ट्रेस करने वाली है ताकि कोरोना वायरस फैलने की असली वजह का पता लगाया जा सके।

Exit mobile version