Site icon Buziness Bytes Hindi

अमिताभ बच्चन ने आंखे 2 से किया किनारा!


अमिताभ बच्चन ने आंखे 2 से किया किनारा!

कुछ समय पहले खबर आई थी कि निर्देशक अभिनव देव आंखे का सीक्वल आँखे 2 बना रहे हैं और इस फिल्म के लीड रोल में अमिताभ बच्चन नजर आएंगे। खबरें चल रहीं थीं कि इस फिल्म की शूटिंग जल्दी शुरु होने वाली है और ये फिल्म मई में फ्लोर पर आएगी। फिल्म का लेकर जब से ऐलान हुआ है उनके फैंस काफी खुश हैं और फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान का इंतजार कर रहे थे।

इसके अलावा पता चला था कि.. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा अंधे आदमी का रोल प्ले करेंगे। लेकिन अब पता चला है कि अब ये फिल्म नहीं बनेंगी और पूरी तरह से बंद हो चुकी है।

इसके पीछे कारण है अमिताभ बच्चन। दरअसल उन्होने इस फिल्म से किनारा कर लिया है और उनके बिना ये फिल्म नहीं बनेगी। इसी को लेकर हाल ही में एक पोर्टल से बात करते हुए अभिनव देव ने खुलासा किया था। उनका कहना है कि.. ‘दरअसल ये फिल्म यूरोप में शूट होनी है। इस समय मिस्टर बच्चन के साथ कोविड काल में यूरोप जाना पूरी तरह असंभव है।

Exit mobile version