Site icon Buziness Bytes Hindi

Amitabh Bachchan in Rishikesh: तीर्थनगरी ऋषिकेश में महानायक अमिताभ बच्चन ने किया नौका विहार


Amitabh Bachchan in Rishikesh: तीर्थनगरी ऋषिकेश में महानायक अमिताभ बच्चन ने किया नौका विहार

ऋषिकेश। महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने आज तीर्थनगरी ऋषिकेश में नौका विहार किया। इस दौरान उनकी नौकाविहार के दृश्यों को फिल्माया गया। अमिताभ बच्चन ने मुनि की रेती पर स्थित शत्रुघ्नघाट से स्वर्गाश्रम नावघाट तक नौका विहार किया। महानायक अभिताभ बच्चन को देखने के लिए प्रशंसकों का हुजूम टूट पड़ा। प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब थे। फिल्म शूटिंग के कारण प्रशंसकों को अपने अभिनेता को देखने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।

Read also: फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड पहुंचे अमिताभ बच्चन, दीदार के लिए एयरपोर्ट पर उमड़ी भारी भीड़

महानायक ने गंगा दर्शन कर अभिभूत हुए। इस दौरान उन्होंने गंगा को हाथ जोड़कर नमन किया। सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन ने गानों की पंक्तियों के साथ अपने फोटो साझा किया । बता दें कि अमिताभ बच्चन बॉलीवुड की फिल्म शूटिंग के लिए तीर्थनगरी में आए हुए हैं। फिल्म की टीम ने शूटिंग की तैयारी के बाद आज रविवार को शूटिंग शुरू की।

Read also: अभिषेक सक्सेना ने बच्चन पांडे में अपनी भूमिका के बारे में बताया

शूटिंग में पहला दृश्य अमिताभ बच्चन का नौका विहार का फिल्माया। जिसमें उनको गंगा में बोट में दिखाया गया है। अभिनेता अमिताभ बच्चन की बोट संचालन कर रहे पूरण सिंह ने बताया कि उनकी बोट फिल्म में शूटिंग के लिए चुना है। उन्होंने इसके लिए अपनी पूरी बोट को सजाया उसके बाद फिल्म की शूटिंग हुई ।

Exit mobile version