Gujarat Chunavi Dangal : गुजरात मे इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने को है सभी राजनीतिक दल मैदान में जनता को लुभाने के लिए उतर चुके हैं। जहां विपक्ष इस बार सत्ता में आने के उद्देश्य से अपनी रणनीति को मजबूत किए है वही सत्ताधारी दल भाजपा गुजरात मे अपनी जीत का ध्वज गिरने नहीं देना चाहती है। भाजपा लगातार विपक्ष की रणनीतियों को तोड़ने की रणनीति बना रही है और गुजरात मे अपनी धाक कायम रखने के लिए अपनी रणनीति तैयार कर रही है।
वही अगर राजनीतिक विशेषज्ञ की बात करें तो उनका कहना है कि भाजपा गुजरात मे चुनाव से ठीक पहले बड़ा दांव खेल सकती है और विपक्ष की रणनीतियों को फेल करने की उम्दा रणनीति के साथ मैदान में उतर सकती है। वही अब इस बीच ख़बर है कि गुजरात मे आज से भाजपा का दो दिवसीय चिंतन शिविर शुरू हो गया है इस चिंतन शिविर में केंद्रीय मंत्री अमित शाह व भूपेंद्र यादव शिरकत करेंगे। सूत्रों का कहना है कि इस चिंतन शिविर में भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह पार्टी की समीक्षा करेंगे और पार्टी के लिए उम्दा रणनीति तैयार कर भाजपा के कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे।
Also read: लोकसभा चुनाव की तैयारी में कांग्रेस और भाजपा, दोनों ही प्रदेश में प्रदेशाध्यक्ष विहीन
विपक्ष के किन मुद्दों का मंथन करेंगे अमित शाह
अमित शाह आज भाजपा के इस चिंतन शिविर में विपक्ष के प्रमुख मुद्दे जैसे महंगाई, पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतें, कोविड में गुजरात मे मचा ताहिमाम और गंगा में तैरती लाशों पर बात कर एक ऐसा तोड़ ढूंढने की कोशिश करेंगी की भाजपा की लाठी भी न टूटे और गुजरात मे सांप भी मर जाए। विपक्ष ने भाजपा सरकार को बिजली से लेकर पानी तक की समस्या पर घेरना शुरू किया है और वह उससे पिछले 27 सालों का जवाब मांग रही है अब ऐसे में भाजपा आज के चिंतन शिविर के माध्यम से विपक्ष के सवालों के गांडीव को तोड़ने की सुचारू नीति तैयार करेगी।
Also read: उदयपुर में पार्टी अध्यक्ष के लिए उछला प्रियंका का नाम
इसके अलावा भाजपा इस चिंतन शिविर के माध्यम से प्रदेश की 182 में से 150 सीट जीतकर पूर्व सीएम माधव सिंह सोलंकी के 149 सीट का रिकार्ड तोड़ने की फिराक में है। जानकारी के लिए बता दें कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल, विधानसभा में विपक्ष के सचेतक शैलेश परमार जैसे कई नेता भी बीजेपी के संपर्क में हैं। इस पर भी पार्टी फैसला कर सकती है। वही अगर हम भाजपा नेताओं की सहमति की बात कहे तो कई नेता हार्दिक की भाजपा जॉइनिंग की अटकलों से नाखुश हैं।
