Site icon Buziness Bytes Hindi

अमित शाह बोले, हो सकता है सरकार के कुछ फैसले गलत हों लेकिन नियत हमेशा साफ रही है


अमित शाह बोले, हो सकता है सरकार के कुछ फैसले गलत हों लेकिन नियत हमेशा साफ रही है

नई दिल्ली। फेडरेशन ऑफ़ इंडियन चैंबर ऑफ़ काॅमर्स के 94वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हो सकता है कि मोदी सरकार के कुछ फैसले गलत रहे हों लेकिन सरकार की नियत हमेशा साफ रही है। 130 करोड़ लोगों का देश के लोकतंत्र पर बढ़ा भरोसा ही मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

Read also: 1971 युद्ध में इंदिरा गांधी के योगदान को नकार रही है मोदी सरकार : कांग्रेस

देश के विकास में फिक्की के योगदान की तारीफ करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष में तेजी के साथ बढ़ी भारत की इकोनाॅमी को देखते हुए लगता है कि जल्द ही देश की आर्थिक दर दोहरे अंकों में आ जाएगी। मोदी सरकार की आलोचनाओं को लेकर अमित शाह ने कहा कि सरकार पर अब तक भ्रष्टाचार का कोई भी आरोप नहीं लगा है। आलोचक भी मानते हैं कि बीते सात सालों में देश में काफी अधिक बदलाव देखने को मिला है। सभी के साथ विचार-विमर्श करने के बाद सभी क्षेत्रों में सुधार लाया गया है।

Read also: ओवैसी बोले, अहंकार छोड़ संविधान मुताबिक काम करती मोदी सरकार तो न जाती 700 किसानों की जान

अमित शाह ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में सरकार द्वारा लिए गए अनेक फैसलों का लाभ लोगों को लंबे समय तक मिलेगा। भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार ने पौने 2 साल तक 80 करोड़ लोगों को प्रति व्यक्ति हर महीना 5 किलो निःशुल्क अनाज देने का का कार्य किया है। भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी के साथ रिकवर हो रही है। अमित शाह ने कहा कि फिक्की जैसे संगठनों के आगे आने से ही आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य प्राप्त हो सकेगा। उन्होंने फिक्की जैसे संगठनों से आगे आने और नीतियों को लेकर सुझाव देने की अपील की।

Exit mobile version