पश्चिम बंगाल पहुंचे अमित शाह, बोले-भाजपा की दो तिहाई बहुमत से बनने वाली है सरकार

फीचर्डपश्चिम बंगाल पहुंचे अमित शाह, बोले-भाजपा की दो तिहाई बहुमत से बनने...

Date:


पश्चिम बंगाल पहुंचे अमित शाह, बोले-भाजपा की दो तिहाई बहुमत से बनने वाली है सरकार

बांकुरा: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए कहा आने वाले दिनों में यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार दो तिहाई बहुमत से बनने जा रही है। अमित शाह ने भगवान बिरसा मुंडा को आज बांकुरा में श्रद्धांजलि देने के बाद अपने दो दिन के पश्चिम बंगाल दौरे की शुरुआत की।

ममता सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान
उन्होंने कहा बंगाल में एक ओर ममता सरकार को लेकर भयंकर जनआक्रोष दिखाई पड़ता है और दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति एक आशा और श्रद्धा दिखाई पड़ती है। अमित शाह ने लोगों का आह्वान किया कि राज्य में युवाओं को नौकरी, गरीबों को गरीबी से बाहर निकालने के लिए ममता सरकार को उखाड़कर फेंक दीजिए। उन्होंने कहा भाजपा को एक मौका पश्चिम बंगाल में दीजिए और हम आने वाले दिनों में यहां पर सोनार बांग्ला की रचना करने के लिए श्री मोदी के नेतृत्व में भरसक प्रयास करेंगे।

ममता सरकार का आखिरी समय
उन्होंने कहा जिस प्रकार के दमन का चक्र, विशेषकर भाजपा के कार्यकर्ताओं पर ममता सरकार ने चलाया है, वह निश्चित रूप से कह सकते हैं कि ममता सरकार का आखिरी समय आ गया है और आने वाले दिनों में यहां भाजपा की सरकार दो तिहाई बहुमत से बनने जा रही है।

जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच रही मोदी सरकार की योजनाएं
श्री शाह ने कहा मोदी सरकार की 80 से अधिक योजनाएं जो गरीबों, दलितों और पिछड़े वर्गो के लिये हैं ममता सरकार के राज्य में जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच रही हैं और अब समय आ गया है कि राज्य में बदलाव हो। पश्चिम बंगाल में अगले वर्ष के मध्य से पहले विधानसभा चुनाव होने हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related