Site icon Buziness Bytes Hindi

Amit Shah बोले, उद्धव को सबक सिखाना ज़रूरी था

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए अपरोक्ष रूप से सबक सिखाने की बात कहै. अमित शान ने उद्धव ठाकरे पर भाजपा को धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि सिर्फ भाजपा को ही नहीं बल्कि विचारधारा, महाराष्ट्र की जनता के जनादेश के साथ भी धोखा किया है. उन्होंने कहा कि जो लोग राजनीति में देते हैं उनको सजा देना ज़रूरी होता है. अमित शाह ने कहा कि हमने उद्धव को सीएम बनाने का वादा कभी नहीं किया था, उन्होंने भाजपा को सीना ठोककर राजनीति करने वाली पार्टी बताया। 

अमित शाह देवेंद्र फडणवीस के घर पर भाजपा सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे.अमित शाह ने शिंदे गुट को असली शिवसेना बताते हुए कहा कि बीएमसी चुनाव में बीजेपी और शिंदे गुट की शिवसेना गठबंधन का टारगेट 150 सीट जीतने का होना चाहिए. उन्होंने बीएमसी चुनाव में भाजपा की जीत को लगभग तय बताया। अमित शाह ने कहा कि मुंबई की जनता हिंदुत्व की विचारधारा को धोखा देने वाली पार्टी के साथ कभी नहीं जाएगी। अमित शाह ने आगे कहा उद्धव ठाकरे को दरअसल सत्ता का लोभ हो गया था और इसलिए उन्होंने भाजपा से किनारा कर कांग्रेस जैसी पार्टियों के साथ हाथ मिला लिया।

Read also: UP News: गैंगस्टर एक्ट में जेल में बंदश कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन की तबियत बिगड़ी, भेजे गए जिला अस्पताल
  
बता दें कि कि बीएमसी का चुनाव अक्टूबर तक हो सकते हैं। अभी तक BMC शिवसेना का शासन चलता रहा है जिसे अब उद्धव ठाकरे गुट के बागी साथी  और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मदद से भाजपा ख़त्म करना चाहती है। महाराष्ट्र की राजनीति से ताल्लुक रखने वालों का कहना है कि इसबार का बीएमसी चुनाव ठाकरे और शिंदे गुट के लिए एक तरह की परीक्षा है, इसमें जो भी पास हुआ उसे शिवसेना होने का प्रमाणपत्र मिल जायेगा।

Exit mobile version